LOADING...
पटना के कोचिंग सेंटर में हुई गोलीबारी मामले में खान सर को राहत, गिरफ्तारी पर रोक
पटना के कोचिंग सेंटर में हुई गोलीबारी मामले में खान सर को राहत

पटना के कोचिंग सेंटर में हुई गोलीबारी मामले में खान सर को राहत, गिरफ्तारी पर रोक

लेखन गजेंद्र
Jun 09, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

बिहार के पटना में कोचिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मशहूर यूट्यूब शिक्षक खान सर (फैसल खान) को राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने खान सर द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांचकर्ता खान से पूछताछ कर सकते हैं, लेकिन अंतरिम सुरक्षा लागू रहने तक उनकी गिरफ्तारी सहित कोई भी दंडात्मक या जबरदस्ती कार्रवाई नहीं हो सकेगी।

गोलीबारी

क्या है गोलीबारी का मामला?

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में 2 जून की रात 15 से 20 लोगों ने हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। खान सर ने आरोप लगाया था कि उनके पास के कोचिंग संचालक ने यह हमला करवाया है। इसके बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद, अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पटना कोर्ट ने रौशन आनंद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।

आरोपी

खान सर कैसे बने आरोपी?

ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालकों की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें खान सर के 2 सुरक्षाकर्मी गोलीबारी करते दिख रहे थे, इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना पर खान सर ने कहा कि मारपीट हो रही थी और पुलिस के पहुंचने में देरी को देखते हुए आत्मरक्षा में गोलीबारी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट में खान सर के खिलाफ भी FIR दर्ज की थी। इसी में उनको जमानत मिली है।

Advertisement