LOADING...
पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर की सड़क का हिस्सा धंसा, 53 दिन पहले हुआ था उद्घाटन
बिहार के पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर की सड़क का हिस्सा धंसा

पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर की सड़क का हिस्सा धंसा, 53 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

लेखन गजेंद्र
Aug 04, 2025
03:11 pm

क्या है खबर?

बिहार की राजधानी पटना में कुछ समय पहले बनकर तैयार डबल डेकर फ्लाईओवर की हालत लगातार हो रही बारिश के कारण पस्त दिख रही है। बारिश से रविवार रात को फ्लाईओवर के सड़क के एक हिस्से में गड्ढा हो गया और उसमें पानी भर गया। फ्लाईओवर के प्रभावित हिस्से का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। लोग वीडियो को साझा कर नीतीश कुमार की सरकार को घेर रहे हैं। फ्लाईओवर का उद्घाटन 11 जून, 2025 को हुआ था।

लागत

422 करोड़ रुपये की लागत से बना था फ्लाईओवर

गांधी मैदान के निकट कारगिल चौक से पटना मेडिकल कॉलेज होते हुए साइंस कॉलेज तक फैले 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को 422 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। यह फ्लाईओवर शहर का पहला दो-लेन, दिशा-आधारित डबल-डेकर उपरिगामी कॉरिडोर है, जिसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 3 साल में बनाया है। फ्लाईओवर का काम 15 जनवरी, 2022 में शुरू हुआ, जो इस साल जून में पूरा हुआ था। अब इसके निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

लोग उठा रहे सवाल