बिहार में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के विवादित बोल
क्या है खबर?
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे। तभी एक शख्स उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। इस पर खड़गे गुस्सा हो गए। मंच से ही उन्होंने 3 बार कहा, "मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा।" इसके बाद मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था कि मोदी नहीं जाने वाले।
विवाद
कार्यक्रम में युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे
दरअसल, खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ टिप्पणी की।
इस पर वहां मौजूद एक युवक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।
इस पर खड़े ने गुस्से में आपत्तिजनक जवाब दिया। तुरंत ही आपत्ति जताने वाले युवक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
राम मंदिर
खड़गे ने राम मंदिर, हल्द्वानी शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया
खड़गे ने राम मंदिर में दान चोरी को लेकर भगवान राम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें "अपनी आंखें खोलनी चाहिए" और उन लोगों को दंडित करना चाहिए, जिन्होंने उनके नाम पर धन लूटा है।
खड़गे ने हल्द्वानी में उनके खिलाफ कथित 'शुद्धिकरण' की घटना का मुद्दा भी उठाया और कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जांच का वादा किया था, लेकिन हल्द्वानी दौरे के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी गई।