LOADING...
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना रवाना होने से पहले यात्री ट्रेन में आग, हड़कंप
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना रवाना होने से पहले यात्री ट्रेन में आग

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना रवाना होने से पहले यात्री ट्रेन में आग, हड़कंप

लेखन गजेंद्र
May 18, 2026
12:24 pm

क्या है खबर?

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक यात्री ट्रेन में भीषण आग लग गई, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल खंड पर करीब 6 बजे हुई। घटना के समय ट्रेन जब आरा होते हुए सासाराम से पटना जा रही थी। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें ट्रेन से काला धुआं निकलते दिख रहा है।

आग

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण संभावित शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में यात्री ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिसे बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी होने के कारण आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग बुझ गई है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जांच

रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

इंडिया टीवी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पानी और अग्निशमन उपकरणों का समय पर उपयोग नहीं किया गया, जिससे आग फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रेन में पानी भरने वाली पाइपलाइनें सूखी थीं और रेलवे अग्निशामक सिलेंडरों में गैस नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। एक दिन पहले रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के एक वातानुकूलित डिब्बे में आग लग गई थी। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ट्रेन में लगी आग

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

आग को बुझाने के बाद का दृश्य

Advertisement