Loading...
तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए, पटना में राजभवन की ओर कर रहे थे मार्च
राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया है (फाइल तस्वीर)

तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए, पटना में राजभवन की ओर कर रहे थे मार्च

लेखन आबिद खान
Aug 19, 2026
02:14 pm

क्या है खबर?

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वे राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजभवन मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। तेजस्वी कुछ बैरिकेडिंग को लांघकर राजभवन की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान उनके साथ करीब 5,000 और लोग भी थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर तेजस्वी को हिरासत में ले लिया गया।

बस

RJD कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को ले जा रही बस की हवा निकाली

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने तेजस्वी को एक बस में बैठाया। इसके बाद RJD कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने बस के पहियों की हवा निकाल दी। इस वजह से बस आगे नहीं बढ़ पा रही है।

तेजस्वी के मार्च के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। RJD के लोगों ने पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकी। कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए।

ट्विटर पोस्ट

मार्च के दौरान तेजस्वी

ADVERTISEMENT

बयान

तेजस्वी बोले- जनता चुप बैठने वाली नहीं

हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी ने कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं। हम छात्रों के अधिकार के खातिर पेपर लीक रोकने के लिए बिहार को आग बढ़ाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। जनता चुप बैठने वाली नहीं है। हमें न्याय चाहिए। जवाबदेही तय हो कि किसके आदेश पर गोली चलाई गई। बिहार पेपर लीक का केंद्र बनता जा रहा है। मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था।"

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

प्रदर्शन में नकली AK-47 लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

तेजस्वी जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर निकले। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ हजारों लोग मौजूद थे।

इस दौरान कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की और पुलिस से झड़प भी हुई।

RJD कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे। कुछ लोग नकली AK-47 बंदूक लेकर भी पहुंचे।

इनकम टैक्स चौराहे के पास लगातार वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग यहां वाटर कैनन में नाचते नजर आए।

मार्च

क्यों मार्च निकाल रही है RJD?

दरअसल, 25 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान बिहार के सीवान में एक पुलिसकर्मी ने AK-47 से गोली चलाई थी। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी गोलीबारी की थी, जिसमें 3 छात्र घायल हुए थे। इसी के विरोध में तेजस्वी मार्च निकाल रहे हैं।

तेजस्वी पहले भी सवाल उठा चुके हैं कि पुलिसकर्मी को AK-47 इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी।

विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मी को निलंबित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENT