LOADING...
इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई
इंडिगो का विमान पक्षी के टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ

इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2025
06:44 pm

क्या है खबर?

बिहार के पटना से झारखंड के रांची के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी के टकरा गया, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 175 यात्री सवार थे, जो पटना से रांची के लिए निकला था, उसे कोलकाता भी उतरना था। अचानक ऊंचाई पर एक गिद्ध से टकराने के बाद विमान को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

हादसा

विमान में हुआ बड़ा गड्ढा

हवाई अड्डा निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि इंडिगो की एक उड़ान दोपहर 1:14 बजे पक्षी से टकराया था, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की मंजूरी के बाद पायलट को रांची हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन गिद्ध के टकराने से विमान में आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, अभी इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इससे पहले एक अन्य विमान आसमान में बिजली से क्षतिग्रस्त हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

क्षतिग्रस्त विमान की तस्वीरें