इजरायल का दावा- तेहरान हवाई अड्डे पर अयातुल्लाह अली खामेनेई के विमान को तबाह किया
क्या है खबर?
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के विमान को नष्ट कर दिया है। इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमला किया है। IDF ने इसे ईरान की क्षेत्रीय समन्वय क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण झटका बताया है। हालांकि, अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
हमला
खामेनेई और वरिष्ठ अधिकारी करते थे उपयोग
IDF ने कहा कि विमान का इस्तेमाल खामेनेई और अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी सैन्य खरीद को सुविधाजनक बनाने और घरेलू-अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के जरिए सहयोगी देशों के साथ संबंधों को प्रबंधित करते थे। वायुसेना ने कहा कि विमान एक रणनीतिक संपत्ति था, जिसका विनाश ईरान की प्रॉक्सी समूहों के साथ समन्वय करने की क्षमता को बाधित करेगा। तेहरान में स्थित मेहराबाद देश का सबसे पुराना हवाई अड्डा है, जो घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों की सेवा प्रदान करता है।
हमला
इजरायल ने 16 विमानों को नष्ट करने का दावा किया
इजरायल ने 28 फरवरी को शुरू किए हमलों के बाद कहा कि उसने मेहराबाद हवाई अड्डे पर 16 विमानों को नष्ट कर दिया है। उसका दावा है कि इन विमानों का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोलन्यूशनरी बल IRGC की विदेशी शाखा कुद्दस फोर्स करती थी और हिज़्बुल्लाह सहित प्रॉक्सी समूहों को हथियार और नकदी हस्तांतरित करती है। हमले के बाद ईरान ने कुछ विमानों को भंडारण क्षेत्रों में ले जाकर उन्हें छिपाने का प्रयास किया था।
ट्विटर पोस्ट
मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमला
Massive Explosion Reported Near Mehrabad Airport in West Tehran After U.S.–Israeli Strikes
— Washington Eye (@washington_EY) March 16, 2026
Large blast and fires seen near Tehran’s domestic airport as joint U.S. and Israeli airstrikes intensify across the Iranian capital. #WashingtonEye pic.twitter.com/c9tM3vMi7D