दिल्ली के पालम में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 9 मौत
क्या है खबर?
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है। घटना सुबह साढ़े 6 बजे पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में हुई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर 30 गाड़ियां भेजी थीं। जिस इमारत में आग लगी है, उसमें एक परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे, जो बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौत हो गई।
हादसा
कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई
न्यूज18 के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है, वह पालम बाजार के प्रधान राजेंद्र कश्यप की बताई जा रही है। इसमें उनके परिवार के तकरीबन 15 लोग रहते हैं। इमारत के बेसमेंट और भूतल पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय हैं। इमारत में ऊपर की मंजिल में राजेंद्र का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि आग लगने पर कई लोग ऊपर से कूद गए थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ट्विटर पोस्ट
इमारत में आग
#WATCH दिल्ली: पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर करीब 30 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
(वीडियो मौके से है) pic.twitter.com/xmLgGEtiCQ
जांच
मदद के लिए पुकारते रहे लोग
इमारत में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है। करीब 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए हैं, बाकी के लोग इसकी चपेट में आए हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह साढ़े 6 बजे आग लगने के बाद कई लोगों को बालकनी के पास देखा गया था। वे मदद के लिए गुहार लगा रहे थे। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इमारत से 2 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है।
जांच
दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 9 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है और कूदने वाले 2 लोग अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, 'जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, इस घटना की जांच के लिए एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।'
ट्विटर पोस्ट
अग्निशमन विभाग का बयान
#BREAKING : 3 kids among 9 killed in massive fire at residential building in Delhi's Palam
— upuknews (@upuknews1) March 18, 2026
At least nine people, including three children, lost their lives after a massive fire broke out in a residential building in southwest Delhi’s Palam area on Wednesday morning. Several… pic.twitter.com/hEGCXyiE8h