पाकिस्तान ने हवाई हमले में अफगानिस्तान के अस्पताल को निशाना बनाया, 400 लोग मारे गए
क्या है खबर?
पाकिस्तान की सेना ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर भारी बमबारी की है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। तालिबानी प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान पर काबुल के एक पुनर्वास अस्पताल पर हवाई हमले किया है, जिसमें कम से कम 400 लोग मारे गए और 250 घायल हुए। इससे पहले, अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि हमले में अस्पताल नष्ट हो गया।तनाव
आरोप
तालिबान प्रशासन का बयान
तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता हमीदुल्लाह फितरत ने एक्स पर बताया, 'पाकिस्तानी सैन्य शासन ने सोमवार रात को'उम्मीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' पर हवाई हमला किया। यह 2,000 बिस्तरों वाला एक ऐसा अस्पताल है जो विशेष रूप से नशे की लत के इलाज के लिए समर्पित है। इस हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। दुर्भाग्य से, अब तक मरने वालों की संख्या 400 तक पहुंच गई है, लगभग 250 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।'
हमला
पाकिस्तान ने आरोपों का खंडन किया
पाकिस्तान ने हमले के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उसके हवाई हमले उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, न कि नागरिक क्षेत्रों को। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने अस्पताल पर हमले की बात को खारिज कर दिया। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने कहा कि हमलों में सैन्य प्रतिष्ठानों और आतंकवादी सहायता प्रदान करने वाले ढांचों को सटीक रूप से निशाना बनाया गया था, जिनमें तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद के भंडार थे।
तनाव
सीमा पर बढ़ा तनाव
सोमवार देर रात हमले से अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। खोस्त प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोलों के कारण दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत की सूचना दी है। वहीं, पाकिस्तान ने बाजौर जिले में अफगानिस्तान की ओर से मोर्टार हमले की सूचना दी है, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
ट्विटर पोस्ट
हमले के बाद भीषण आग का दृश्य
#BREAKING: Pakistani Military has launched major airstrikes against Afghan Taliban in Kabul at midnight targeting Government buildings and residential areas.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 16, 2026
“The Pakistani military regime has once again violated Afghanistan’s airspace and targeted a drug rehabilitation hospital… pic.twitter.com/fnIQ56Pgr4