LOADING...
राम गोपल वर्मा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू, बोले- यह नए सिनेमाई युग का जन्म
राम गोपल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू किया

राम गोपल वर्मा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू, बोले- यह नए सिनेमाई युग का जन्म

Mar 18, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

'धुरंधर 2' के लिए लोगों में जो खुमारी है, किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऐसा कम बार देखने को मिलता है। रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्मित इस फिल्म की मुरीद जनता ही नहीं, बल्कि हस्तियां भी हो रही हैं। मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सीक्वल देखने के बाद इसे नए सिनेमाई युग का जन्म बताया है। यही नहीं, उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को 'धुरंधर 2' देखने की सलाह दे दी है।

तारीफ

राम गोपल वर्मा ने 'धुरंधर 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे

निर्देशक ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए लिखा, 'कल रात 'धुरंधर 2' देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच हो, यह शोले से 100 गुना ज्यादा भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अबतक बनी सभी महानतम फिल्मों को टीवी शो की तरह बना देगी। यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

सलाह

हाॅलीवुड निर्माताओं को फिल्म देखने की दी सलाह

उन्होंने आगे लिखा, 'निर्देशक शब्द की शुरुआत ही @adityadharfilms के नाम से होगी, और स्टीवन स्पीलबर्ग, क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों के लिए समझदारी भरा कदम होगा कि वह सारा काम छोड़कर 'धुरंधर 2' का पहला शो पहले दिन देखें।' स्पीलबर्ग हॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने 'जुरासिक पार्क' और 'हैनमेट' जैसी फिल्में दी हैं। वहीं क्रिस्टोफर को, 'इंसोमेनिया' और 'ओपनहाइमर' जैसी फिल्मों से पहचान मिली है। बता दें, 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हो रही है।

Advertisement