LOADING...
इजरायल का दावा- ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज कमांडर की हवाई हमलों में मौत
इजरायल का दावा- ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज कमांडर की हवाई हमलों में मौत

इजरायल का दावा- ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज कमांडर की हवाई हमलों में मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 17, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

इजरायल के रक्षा मंत्री इसरायल काट्ज़ ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान के अंदर किए घातक इजरायली हवाई हमलों में सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, काट्ज ने कहा, "लारीजानी और बासिज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को रातोंरात खत्म कर दिया गया और वे विनाश कार्यक्रम के मुखिया खामेनेई और बुराई की धुरी के सभी मारे गए सदस्यों के साथ नरक की गहराइयों में शामिल हो गए हैं।

हमला

बासिज के कमांडर को भी निशाना बनाया

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बताया कि उन्होंने ईरान के बासिज अर्धसैनिक बल के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को भी हवाई हमले में मार दिया है। IDF के मुताबिक, सोलेमानी को बासिज द्वारा हाल में स्थापित एक तंबू शिविर में मारा गया। बासिज ने अर्धसैनिक बल के कई मुख्यालयों पर सैन्य हमले के बाद यह शिविर बनाया था। बासिज ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) का हिस्सा है, जो आंतरिक सुरक्षा और घरेलू प्रवर्तन अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हमला

ईरान ने इजरायल पर हमला किया, लारीजानी का संदेश साझा किया

ईरान ने IDF के हमलों के बाद इजरायल की ओर मिसाइलें दागी हैं। IDF का कहना है कि हमलों को देखते हुए अलर्ट बढ़ा दिया गया है। ईरानी हमलों के दौरान देश के कई हिस्सों में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि रक्षा प्रणालियां आने वाली मिसाइलों को रोक रही हैं। दूसरी तरफ, ईरान ने लारीजानी की मौत की खबरों का खंडन किया और लारीजानी ने IRIS डेना में मारे गए नाविकों के अंतिम संस्कार पर हस्तलिखित संदेश जारी किया है।

Advertisement

युद्ध

लारीजानी ने इस्लामिक देशों को किया था संबोधित

एक दिन पहले ही लारीजानी ने एक्स पर विश्वभर के मुसलमानों और इस्लामी देशों की सरकारों को संबोधित करते हुए संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा था कि ईरान एक "विश्वासघाती अमेरिकी-ज़ायोनी आक्रमण" का शिकार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई सैन्य अधिकारी-नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मौजूदा संघर्ष के दौरान मुस्लिम देशों ने तेहरान को और अधिक मजबूत समर्थन क्यों नहीं दिया।

Advertisement

आह्वान

ईरान ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव ठुकराया, इजरायल को हराने की ठानी

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने विदेश नीति सत्र में अमेरिका के साथ तनाव कम करने या शांति स्थापित करने के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। दो मध्यस्थ देशों के माध्यम से भेजे गए इन प्रस्तावों को "शांति के लिए यह सही समय नहीं है" कहकर अस्वीकार कर दिया गया। मोजतबा ने जोर दिया कि अमेरिका और इज़राइल को हराना होगा और मुआवजे की मांग की।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी अधिकारियों को खत्म करने का आदेश देते हुए

Advertisement