LOADING...
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत
इजरायली हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 18, 2026
04:19 pm

क्या है खबर?

अमेरिका-इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान ने एक और बड़ा अधिकारी खो दिया। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया कि ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब हवाई हमलों में मारे गए हैं। काट्ज के मुताबिक, "ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है। खतीब को भी कल रात हुए तेहरान में हमलों में मार दिया गया है।" काट्ज ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनको बिना अतिरिक्त अनुमोदन के ईरानी अधिकारी को खत्म करने का अधिकार दिया है।

हमला

हमास कमांडर की भी मौत

इजरायल की वायुसेना ने मंगलवार को हवाई हमले में हमास कमांडर याह्या अबू-लाबदा को मार गिराया। इजरायल की वायु सेना ने एक्स पर बताय कि अबू-लाबदा आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा के लिए सैन्य उपकरण और हथियार खरीदने और परिवहन करने के लिए जिम्मेदार था। इसके अलावा, इजरायल ने लेबनान पर भी हमला किया है। उसके स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल के मध्य बेरूत पर किए गए हमलों में 10 लोगों की जान गई है।

निंदा

क्रेमलिन ने लारीजानी की हत्या की निंदा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन ने बुधवार को ईरानी सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की इजरायली हवाई हमलों में हई हत्या की कड़ी निंदा की है। प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को ईरान के वरिष्ठ नेताओं की हत्या की घोर निंदा करता है, लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था। रूस ने चेतावनी दी है कि इस हत्या से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

Advertisement