ईरान बोला- अगर नेतन्याहू जिंदा है तो ढूंढकर मारेंगे, वह बच्चों का हत्यारा
क्या है खबर?
ईरान ने कहा कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ढूंढेगा और उनकी हत्या कर देगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा, "अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे।" यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की मौत को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, इजरायल ने इनका खंडन किया है।
अटकलें
नेतन्याहू के कथित AI वीडियो के बाद कई अटकलें
IRGC की यह धमकी ऐसे वक्त आई है, जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। कई यूजर्स ने उनके हालिया वीडियो को लेकर संदेह जताया है, जिसमें ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में 6 उंगलियां हैं। यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बनाया गया है।
वजह
क्यों लग रही हैं नेतन्याहू के मारे जाने की अटकलें?
2 मार्च को ईरान के IRGC ने दावा किया कि उसने नेतन्याहू के कार्यालय को निशाना बनाया था। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि नेतन्याहू इस हमले में मारे गए। हालांकि, 3 मार्च को नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार दिया। 13 मार्च को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसे AI वीडियो होने के दावे हो रहे हैं। हाल ही में एक अहम मंत्रिमंडल बैठक से भी नेतन्याहू गायब रहे।
ट्विटर पोस्ट
नेतन्याहू के इस वीडियो को AI से बनाने का दावा किया जा रहा है
🚨HOLY CRAP, IS THIS TRUE??
— JackTheRippler ©️ (@RippleXrpie) March 13, 2026
Rumors swirling that the Prime Minister of Israel - Netanyahu - is dead after this video has been released of him LIVE on TV.
Look at the 6 fingers.🧐 pic.twitter.com/NjRnov6OHm