LOADING...
ट्रंप बोले- होर्मुज सुरक्षित रखने के लिए देश युद्धपोत भेजें; मोजतबा खामेनेई को लेकर किया बड़ा दावा 
डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों से होर्मुज को लेकर युद्धपोत भेजने की अपील की है

ट्रंप बोले- होर्मुज सुरक्षित रखने के लिए देश युद्धपोत भेजें; मोजतबा खामेनेई को लेकर किया बड़ा दावा 

लेखन आबिद खान
Mar 15, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मोजतबा जीवित हैं या नहीं, क्योंकि अब तक उनकी सार्वजनिक मौजूदगी सामने नहीं आई है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उन्होंने सहयोगी देशों से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होर्मुज से तेल लेने वाले देशों को इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।

ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा- होर्मुज को सुरक्षित रखने में अमेरिका देशों की मदद करेगा

ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका ने ईरान को हरा दिया है और पूरी तरह तबाह कर दिया है। लेकिन जिन देशों को होर्मुज के रास्ते तेल मिलता है, उन्हें ही उस मार्ग की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा; और हम इसमें उनकी मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ तालमेल बैठाएगा, ताकि सब कुछ तेज, बिना किसी रुकावट के और ठीक ढंग से हो सके। यह हमेशा से ही एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था, और अब यह वैसा ही होगा।'

युद्धपोत

ट्रंप बोले- उम्मीद है चीन, जापान, ब्रिटेन युद्धपोत भेजेंगे

ट्रंप ने कहा, 'कई देश, खासकर जो होर्मुज को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, अमेरिका के साथ मिलकर इसे खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे। हमने ईरान की 100 प्रतिशत सैन्य क्षमता को नष्ट कर दिया है, लेकिन उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, बारूदी सुरंग लगाना, या इस जलमार्ग के आसपास कहीं भी कम दूरी की मिसाइल दागना आसान है। उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन इस इलाके में अपने जहाज भेजेंगे।'

Advertisement

खामेनेई को लेकर दावा

ट्रप बोले- पता नहीं मुजतबा जिंदा हैं या नहीं

ट्रंप ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे नहीं पता कि मुजतबा जिंदा भी हैं या नहीं। अब तक कोई भी उन्हें नहीं दिखा पाया है।' हालांकि ट्रंप ने उनकी मौत की खबरों को अफवाह बताया, लेकिन मरने की बात से भी इनकार नहीं किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर वह जीवित हैं तो उन्हें अपने देश के हित में समझदारी दिखाते हुए आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।

Advertisement

ईरान का दावा

ईरान बोला- मुजतबा पूरी तरह से ठीक

ट्रंप के दावों पर ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि मुजतबा सामान्य रूप से अपने कर्तव्यों का निभा रहे हैं। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं।

खार्ग

ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर और हमले करने की बात कही

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका खार्ग द्वीप पर और हमले कर सकता है। उन्होंने कहा कि हाल के हमलों में यह सुविधा पहले ही काफी हद तक नष्ट हो चुकी है, लेकिन 'मजे के लिए' इसे कुछ और बार निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हालांकि तेहरान संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत करने को तैयार दिख रहा है, लेकिन हमें शर्तें स्वीकार्य नहीं हैं। हम मजे के लिए एक-दो बार और कोशिश कर सकते हैं।"

Advertisement