LOADING...
ईरान युद्ध: सऊदी अरब में अमेरिका के 5 विमान तबाह, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला
खाड़ी देशों में लगातार ईरान के ड्रोन हमले जारी हैं

ईरान युद्ध: सऊदी अरब में अमेरिका के 5 विमान तबाह, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला

लेखन आबिद खान
Mar 14, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के 15वें दिन इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है। यहां एक ईरानी मिसाइल ने हैलीपेड को नुकसान पहुंचाया है। हमले के बाद दूतावास परिसर से धुंआ निकलता हुआ एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमेरिका ने पहली बार रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के सहयोगी तेल डिपो पर हमले की धमकी दी है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब में 5 अमेरिकी विमान तबाह

सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के 5 विमान तबाह होने की खबर है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा है। हालांकि, यह हमला कब और कहां हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अमेरिका की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ट्विटर पोस्ट

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का हमला

Advertisement

इनाम

अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ रुपये का इनाम रखा

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर करीब 92 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी, खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब, अली असगर हेजाजी, इस्कंदर मोमेनी समेत कई अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं।

Advertisement

बयान

ट्रंप बोले- ईरान पूरी तरह हार चुका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'फेक न्यूज मीडिया' अमेरिकी सेना की ईरान के खिलाफ कार्रवाई को सही तरीक से नहीं दिखा रहा है। उन्होंने लिखा, 'फेक न्यूज मीडिया को यह बताना बिल्कुल पसंद नहीं है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ कितना शानदार प्रदर्शन किया है। ईरान पूरी तरह से हार चुका है और अब एक समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा कोई समझौता फिलहाल मुझे मंजूर नहीं है।'

दुबई

दुबई में ड्रोन का मलबा इमारत पर गिरा

दुबई में एक इमारत पर रोके गए ड्रोन का मलबा गिरा है। 24 घंटे से भी कम समय में दुबई में यह दूसरा हमला है। हालांकि, इस घटना में न आग लगने और न ही किसी के घायल होने की खबर है। दुबई मीडिया कार्यालय ने लिखा, 'यह घटना एक सफल इंटरसेप्शन के मलबे के कारण हुई, जो मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से से टकराया था। स्थिति को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया है।'

Advertisement