LOADING...
इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, दुबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू
इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, दुबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू

लेखन गजेंद्र
Mar 16, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को 17वें दिन इराक की राजधानी बगदाद में हमलों की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन हमलों में निशाना बनाया गया है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी दूतावास के अंदर स्थित हेलीपैड पर एक मिसाइल गिरी थी। इसे देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी है।

हमला

इजरायल ने हिज्बुल्लाह के गढ़ को निशाना बनाया

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के गढ़ों के खिलाफ सोमवार से जमीनी अभियान शुरू किया है। IDF ने एक पोस्ट में लिखा कि लक्षित जमीनी अभियान का उद्देश्य अग्रिम रक्षा क्षेत्र को मजबूत करना है, जो व्यापक रक्षात्मक प्रयास का हिस्सा है जिसका उद्देश्य अग्रिम रक्षा स्थिति स्थापित करना और उसे मजबूत करना है। IDF ने बताया कि वह हमलों से आतंकवादी ढांचे को नष्ट करेगा और सक्रिय आतंकवादियों को खत्म करेगा।

उड़ान

दुबई से उड़ान शुरू

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ उड़ानों को फिर से धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर बताया कि दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एहतियाती उपाय के तौर पर लागू अस्थायी निलंबन के बाद दुबई हवाई अड्डे से और वहां के लिए चुनिंदा गंतव्यों तक कुछ उड़ानों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी उड़ानों से संबंधित जानकारियों के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें।

Advertisement