ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी अपने बेटे के साथ मारे गए, हुई पुष्टि
क्या है खबर?
इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के एक और सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति अली लारीजानी की मौत हो गई है। ईरान ने इसकी पुष्टि की है। ईरान ने बताया कि सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख लारीजानी को तेहरान में उनकी बेटी के घर पर हुए हवाई हमले में मारा गया है। इसमें उनका बेटा, उप प्रमुख और अंगरक्षक भी मारे गए हैं। लारीजानी के एक्स हैंडल पर भी उनके 'शहीद' होने की पुष्टि की गई है।
हमला
मंगलवार तड़के हुए था हमला
सुरक्षा परिषद ने एक बयान में बताया कि लारीजानी की हत्या तेहरान के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस में तड़के हुई है, उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, उनके सुरक्षा उप-प्रमुख अलीरेजा बायत और कई गार्ड भी मौजूद थे। उनके एक्स अकाउंट पर उनकी फोटो साझा कर लिखा गया, 'ईश्वर का एक सेवक अपने प्रभु से जा मिला है। ईश्वर के सेवकों में से एक सेवक, एक शहीद के रूप में अपने प्रभु के पास चला गया है।'
दावा
इजरायली रक्षा मंत्री ने कल किया था लारीजानी की मौत का दावा
ईरानी की पुष्टि से पहले ही इजरायली रक्षा मंत्री इजरालय काट्ज ने दावा किया था कि वायुसेना के हवाई हमलों में लारीजानी की मौत हो गई है। उन्होंने बयान में कहा था कि ये नेता खामेनेई के साथ, बुराई की धुरी से हटाए गए सभी लोगों के साथ, नरक की गहराइयों में चले गए हैं। इसी हमले में ईरान के बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की भी हत्या हुई है।
नीति
परमाणु नीति से निर्माता रहे हैं लारीजानी
लारिजानी को इस्लामी गणराज्य के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता था, जिनका प्रभाव राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति तक फैला हुआ था। वे ईरान के उस राजनीतिक परिवार से हैं, जिसकी तुलना अमेरिका के कैनेडी परिवार से होती है। लारीजानी ने 2008-2020 तक संसद अध्यक्ष और सुरक्षा परिषद के प्रमुख का पद संभाला है। वे ईरान की परमाणु रणनीति के पैरोकार थे, उन्होंने 2005-2007 तक मुख्य परमाणु वार्ताकार के रूप में, ईरान के अधिकार का बचाव किया।