LOADING...
नेपाल के खोतांग में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे
नेपाल के खोतांग में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

नेपाल के खोतांग में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे

लेखन गजेंद्र
Mar 18, 2026
02:51 pm

क्या है खबर?

नेपाल के खोतांग जिले में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक निजी हेलीकॉप्टर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह 9N-AFQ कॉल साइन वाला हेलीकॉप्टर काठमांडू स्थित एयर डायनेस्टी हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का है, जो बुधवार सुबह काठमांडू से 5 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। हादसा बेलाबेसी गांव में एक हेलीपैड पर उतरते समय हुआ है। हादसे में एक यात्री घायल है, जबकि बाकी सुरक्षित हैं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, काठमांडू से एक शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्य बेलाबेसी गांव लाए थे। तभी यहां हेलीकॉप्टर उतरते समय अनियंत्रित हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय हेलीकॉप्टर उतर रहा उस समय हवा की गति कुछ अधिक थी और धूल भी थी, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई होगी और असंतुलन पैदा हुआ होगा। घटना में यात्री, काजी बहादुर राय, घायल हुए हैं। पायलट सबिन थापा सहित अन्य यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

ट्विटर पोस्ट

घटना का दृश्य

Advertisement