LOADING...
ईरान में अमेरिका-इजरायल हमलों के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन में धमाके, राष्ट्रपति समेत कई थे मौजूद
ईरान में कुद्दस दिवस पर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हमले

ईरान में अमेरिका-इजरायल हमलों के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन में धमाके, राष्ट्रपति समेत कई थे मौजूद

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

ईरान में शुक्रवार को कई जगह धमाकों की खबरें आई हैं। ये धमाके उन जगहों पर हुए हैं, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी तेहरान के जवादियेह इलाके में हवाई हमले हुए हैं। इसके अलावा तेहरान स्क्वॉयर, जिसे आजादी चौक भी कहते हैं, वहां जोरदार ब्लास्ट हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रैली

ईरानी राष्ट्रपति समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए

शुक्रवार 13 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा है, जिसे ईरान में राष्ट्रीय कुद्दस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान हुई रैली में तेहरान में राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी उपस्थित थे। उनके अलावा सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी, परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी, मुख्य न्यायाधीश गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और पुलिस प्रमुख अहमद-रेजा रादान को भी वीडियो फुटेज में देखा गया है।

हमला

इजरायल ने कई जगह हवाई हमलों का दावा किया

ईरानी मीडिया ने कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें प्रदर्शन के दौरान इमारतों के पास से धुआं निकलता दिख रहा है। इस बीच, इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने तेहरान, शिराज और अहवाज़ में ईरानी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए कई हमलों को अंजाम दिया हालांकि, विरोध प्रदर्शन स्थल पर उसने हमला किया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर ईरान की सेना तैनात रही।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

धमाके के बाद का वीडियो

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन लोगों से मिलते हुए

Advertisement