दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
अयातुल्लाह खामेनेई के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने अयातुल्लाह अराफी भी मारे गए- रिपोर्ट
ईरान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के नवनियुक्त अंतरिम सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी की अमेरिका और इजरायली हमलों में मौत हो गई है।
ईरान में अमेरिका और इजरायली हमलों के दौरान अब तक 555 लोग मारे गए
ईरान में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के दौरान पिछले 3 दिन में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। यह पुष्टि ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने की है।
ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत, बीजिंग ने युद्ध रोकने की अपील की
ईरान में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। यह पुष्टि बीजिंग स्थित विदेश मंत्रालय ने सोमवार को की है।
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने कहा- ईरान के खिलाफ युद्ध में भाग नहीं लेंगे
जर्मनी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में भाग लेने से इनकार कर दिया है। यह पुष्टि जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने की।
सऊदी अरब की अरामको तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, आग लगने के बाद बंद
इजरायल और अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बाद ईरान की ओर से हमले जारी हैं।
कुवैत में ईरान के हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सदस्य सुरक्षित
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इजरायली हमले में लेबनान में 31 लोग मारे गए, हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमलों का दिया जवाब
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों से गुस्साए लेबनान के हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल दागे थे, जिसके बाद इजरायली बलों ने जवाब दिया है।
पाकिस्तान के नूर खान सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुआ था क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान सैन्य अड्डा एक बार फिर चर्चा में है। रविवार रात अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने नूर खान समेत कई सैन्य अड्डों पर हमला किया है।
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन के बाद वीजा से जुड़ा कामकाज बंद
ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के खिलाफ पाकिस्तान में भी विरोध दिख रहा है। इसे देखते हुए अमेरिकी दूतावास में वीजा संबंधित कार्यों को बंद कर दिया गया है।
कुवैत में अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान आसमान से गिरा; पायलट सुरक्षित बाहर निकले, वीडियो आया सामने
ईरान के साथ युद्ध के बीच सोमवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान के आसमान से गिरने का वीडियो सामने आया है।
अमेरिका ने ईरान पर कितनी ताकत से किया हमला और किस-किस को बनाया निशाना?
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के पहले 24 घंटे की पूरी जानकारी दी है।
इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के प्रमुख नेता मोहम्मद राद की मौत
ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान में भी ताबड़तोड़ बमबारी की है, जिसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता मोहम्मद राद की मौत हो गई है।
दुबई में अमेजन के डाटा सेंटर पर हमला, पावर सप्लाई करनी पड़ी बंद
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में अमेजन के डाटा सेंटर पर बीते दिन (2 मार्च) कथित तौर पर हमला हुआ है।
ईरान के विशेष बल का मुख्यालय तबाह, अमेरिका ने कहा- सांप का सिर कुचल दिया
अमेरिका ने सोमवार को दावा किया किया उसने ईरान के साथ युद्ध में उसके विशेष बल ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को पूरी तरह तबाह कर दिया है।
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की भी मौत- रिपोर्ट
इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की भी मौत हो गई है।
ईरान ने अमेरिका के सबसे बड़े विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर दागी मिसाइलें
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायली हमलों में मौत होने के बाद ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने खाड़ी में अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर हमला करने का दावा किया है।
व्लादिमीर पुतिन ने की ईरान पर हमले की निंदा, बताया अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन
इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों में हुई सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
अमेरिका: टेक्सास के बार में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन शहर के एक बार में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। इसी तरह 14 अन्य घायल हो गए।
ओमान तट पर होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय चालक दल वाले तेल टैंकर पर हमला, 4 घायल
इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई में रविवार को ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय पलाऊ के ध्वज वाले एक तेल टैंकर (स्काईलाइट) पर हमला किया गया।
ईरान ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि, अयातुल्ला अराफी चुने गए अंतरिम सर्वोच्च नेता
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है।
इजरायल ने खामेनेई के परिसर पर 30 बम गिराए, CIA ने बताया था ठिकाना- रिपोर्ट
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त अभियान में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। बीते दिन इजरायल-अमेरिका ने राजधानी तेहरान स्थिति खामेनेई के कार्यालय के आसपास बमबारी की थी। इसी में खामेनेई की मौत हो गई।
पाकिस्तान: कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, गोलीबारी में 10 की मौत
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में जमकर बवाल हो रहा है।
ट्रंप बोले- ईरान पर ऐसा हमला करेंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया
युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया तो उस पर ऐसा हमला किया जाएगा, जो आज से पहले कभी देखा नहीं गया है।
#NewsBytesExplainer: खामेनेई की मौत के बाद कौन होगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर, कैसे चुना जाएगा?
अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की सेना और सरकारी टीवी ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू भी हमलों में मारे गए हैं।
इजरायल और अमेरिका का दावा- हमलों में खामेनेई भी मारे गए, ईरान बोला- वे जिंदा
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर है। एक इजरायली अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी है।
इजरायल-अमेरिकी हमले में 85 छात्राओं की मौत, ईरान का भी जवाबी हमला; अब तक क्या-क्या हुआ?
मध्य-पूर्व में महीनों से पनप रहे तनाव ने आज युद्ध की शक्ल ले ली है। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया है।
ईरान ने बहरीन, कतर, सऊदी अरब समेत कई देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किया हमला
अमेरिका और इजरायल का ईरान पर संयुक्त हमला पूरे मध्य-पूर्व को अपनी चपेट में लेता दिख रहा है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कतर, कुवैत, सऊदी अरब और बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का अहम बयान, कहा- नहीं बनाने देंगे परमाणु बम
इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है।
इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, ईरान ने भी दागीं मिसाइलें
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को दूर करने के लिए ईरान पर हमला किया है।
बोलिविया में नोटों से भरा विमान हादसे का शिकार, 15 की मौत और 30 घायल
बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास स्थित एल ऑल्टो शहर में बोलीवियाई वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में 350 से ज्यादा मौतें, ट्रंप ने असीम-शहबाज की तारीफ की
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में 350 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके संबंध 'बहुत अच्छे' हैं और उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की प्रशंसा की।
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के 22 सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 274 लोग मारे गए
पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अफगानिस्तान के साथ भीषण संघर्ष के बीच कुल 22 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और कम से कम 274 तालिबानी अधिकारी और आतंकवादी मारे गए हैं।
अफगानिस्तान के पास नहीं है कोई लड़ाकू विमान, सिर्फ ड्रोन के सहारे पाकिस्तान से कैसे लड़ेगा?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर 'खुली जंग' का ऐलान किया है।
ईरान के साथ युद्ध की आशंका तेज, अमेरिका ने दूतावास कर्मचारियों को इजरायल छोड़ने को कहा
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल में स्थित दूतावास कर्मचारियों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है।
डूरंड रेखा पर तनाव: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'खुला युद्ध' क्यों घोषित किया?
भारत के साथ पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' में उलझने के बाद अब पाकिस्तान एक बार फिर युद्ध में उलझ गया है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, वीडियो सामने आया
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान के साथ शुरू हुए नवीनतम तनाव में एक लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का आरोप, कहा- भारत के लिए काम कर रहा तालिबान
अफगानिस्तान के साथ सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान प्रशासन पर भारत के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुला युद्ध घोषित किया, तालिबान का 55 सैनिक मारने का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। गुरुवार रात से दोनों देशों की सीमाओं पर गोलीबारी और बमबारी हो रही है।
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा पर शुरू की जवाबी कार्रवाई
अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से हाल ही में किए गए हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर जवाबी सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।