अली लारीजानी की मौत से बौखलाया ईरान, इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की
क्या है खबर?
ईरान अपने सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बौखला गया है। उसने बुधवार तड़के इजरायल पर मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी है। ईरानी सरकारी प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान ने अपने लारीजानी की शहादत का बदला लेने के लिए इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 61वीं लहर की घोषणा की है। दावा है कि इजरायली इलाकों पर ईरान के मिसाइल हमलों से भारी तबाही हुई और दर्जनों लोग मारे गए हैं।
हमला
मिसाइल रोकने पर तेल अवीव में धमाका
ईरानी मीडिया ने वीडियो और तस्वीरें साझा कर बताया कि मध्य इजरायल में आयरन डोम द्वारा मिसाइल को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद एक ज़बरदस्त धमाका हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि इजरायल ने आखिरी पल में एक मिसाइल को रोका, जिससे तेल अवीव के ऊपर एक बड़ा धमाका हुआ और मलबा-छर्रा ज़मीन पर गिरने से तेल अवीव के मुख्य ट्रेन स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है।
ट्विटर पोस्ट
ईरान का मिसाइल हमला
Iran announces 61st wave of missile strikes against Israel in revenge for martyrdom of Iran’s Larijani
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 18, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/9773qq12Th
हमला
रामत गान में सटीक हमला, पति-पत्नी की मौत
ईरानी मीडिया ने बताया कि उसने इजरायल के रामत गान में सटीक हमला किया, यह तेल अवीव के बिल्कुल पास है। रामत गान में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में, 70 साल की उम्र के एक इजरायली जोड़े (पति-पत्नी) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जोड़ा किसी सुरक्षित जगह (शेल्टर) में पहुंच भी नहीं पाया था कि उनके चौथी मंज़िल वाले अपार्टमेंट पर मिसाइल आ गिरी और उनकी मौत हो गई। इलाके में बचावकार्य जारी है।
ट्विटर पोस्ट
आयरन डोम से मिसाइल रोकी गई
Israeli air defense system fails to intercept Iranian missile in the sky over the occupied territories.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 18, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/XbL1hEEfPa
हमला
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला
ईरान ने इजरायल के साथ ही इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया है। ईरानी सरकारी प्रेस टीवी ने ड्रोन हमले की वीडियो साझा की है। इससे पहले भी ईरान इराक, सऊदी अरब, कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमला कर चुका है। बता दें कि ईरान में राजनीतिक नेतृत्व लगातार घट रहा है। उसके अधिकतर प्रमुख नेता और अधिकारी इजरायल-अमेरिकी हमले में मारे जा चुके हैं। हालांकि, ईरान जवाबी हमले बढ़ा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
इजरायल में तबाही दिखी
#BREAKING: Exact location of deadly attack at Ramat Gan, Israel. This is adjacent to Tel Aviv. Two Israelis in their seventies, a couple, killed in the ballistic missile attack a short time ago in Ramat Gan.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 17, 2026
According to preliminary data, the couple had not yet managed to enter… pic.twitter.com/NEI9AmIkbs