दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
अयातुल्ला खामेनेई के शीर्ष सहयोगी की अमेरिका को चेतावनी, कहा- ट्रंप को चुकानी होगी इसकी कीमत
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
इजरायल का इस्फहान हवाई अड्डे पर हमला, F-14 लड़ाकू विमान तबाह किए; ईरान का भी पलटवार
इजरायल ने ईरान के इस्फहान हवाई अड्डे पर हमले कर कई F-14 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। इजराइली सेना ने बताया कि इन हमलों में ईरान के कुछ लड़ाकू विमानों के साथ-साथ उसके रडार और वायु रक्षा से जुड़े सिस्टम को भी निशाना बनाया गया।
चीन की मध्य-पूर्व में तनाव के बीच भारत से अपील, कहा- प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार समझें
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद मध्य-पूर्व में उपजे तनाव के बीच चीन ने भारत और चीन से सुधरते रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है।
इजरायल ने ईरान के तेल डिपो पर हमला किया, नेतन्याहू बोले- ईरानियों की आजादी नजदीक
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध का आज 9वां दिन है। इजरायल ने ईरान के तेल डिपो और टैंकरों को निशाना बनाया है। इजराइली मीडिया ने बताया कि ईरान के 30 टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।
#NewsBytesExplainer: नेपाल के संभावित अगले प्रधानमंत्री बालेन शाह कौन हैं, भारत को लेकर क्या है रूख?
नेपाल में हुए आम चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
पेजेश्कियन की माफी पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- मध्य-पूर्व का हारा हुआ देश है ईरान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के खाड़ी देशों पर हमला न करने की घोषणा करने और पूर्व में किए गए हमलों के लिए माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा तंज कसा है।
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में ढेर किए 15 आतंकी, बरामद किया हथियारों का जखीरा
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 15 आतंकवादियों को मार गिराया है।
दुबई में धमाकों के बाद कुछ घंटों के लिए बंद रहा उड़ानों का संचालन
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख शहर दुबई में शनिवार को ईरान की ओर से दागे गए कई ड्रोन के धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद शहर के हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कुछ घंटों के लिए निलंबित कर दिया गया।
ईरान के राष्ट्रपति ने किया खाड़ी देशों पर हमले न करने का ऐलान, माफी भी मांगी
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव भड़क उठा है।
ईरान ने अबू धाबी और बहरीन पर किए हमले, UAE ने सक्रिय की वायु रक्षा प्रणाली
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के चलते ईरान पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी और इजरायली सुविधाओं को लगातार अपना निशाना बना रहा है।
ईरान को अमेरिकी सैन्य अड्डों से जुड़ी खुफिया जानकारी दे रहा रूस- रिपोर्ट
ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग में रूस के भी शामिल होने के कथित संकेत सामने आए हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जंग के दौरान रूस ईरान को खुफिया मदद दे रहा है।
ईरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर धमाके, अमेरिका बोला- आज रात सबसे भीषण हमला करेंगे
ईरान की राजधानी तेहरान के प्रमुख मेहराबाद हवाई अड्डे पर बीती रात जोरदार धमाके हुए हैं। इसके बाद हवाई अड्डे से आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद यहां खड़े कई ईरानी विमानों में आग लग गई है।
डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को संदेश, कहा- बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर अपना रुख और कड़ा कर दिया।
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के 7 दिन पूरे, जानिए अब तक इसका प्रभाव और मौजूदा स्थिति
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त रूप से ईरान पर हमले किए हुए 7 दिन बीत चुके हैं।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की मध्यस्थता पर दो टूक, कहा- अमेरिका-इजरायल पर केंद्रित करें ध्यान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध की शांति के लिए मध्यस्थता का प्रयास कर रहे देशों के सामने अपने रुख स्पष्ट करते हुए सीधा संदेश दिया है।
अमेरिकी मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत से व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों को देंगे प्राथमिकता
अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है।
क्या है इजरायल की 'ब्लू स्पैरो' मिसाइल, जिससे हुई ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत?
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में गत 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
एपस्टिन फाइल्स: अमेरिका ने 3 साक्षात्कार सार्वजनिक किए, ट्रंप पर बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप
अमेरिका के न्याय विभाग ने गुरुवार को कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप है।
होर्मुज जलडमरूमध्य अभी खुला है, ईरानी उपविदेश मंत्री ने कहा- इसे बंद करने की योजना नहीं
पश्चिमी एशिया में संघर्ष के बीच खबर आई थी कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है। हालांकि, अब ईरान के उपविदेश मंत्री सईद खतीबजादेह का कहना है कि इसे बंद नहीं किया गया है।
अमेरिकी सेना के हमले में गई ईरान की 165 छात्राओं की जान? अमेरिकी जांच जारी
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुक्रवार को सातवें दिन में पहुंच गया है। इस बीच, ईरान के मीनाब में हुई 165 छात्राओं की मौत को लेकर दुनियाभर में आक्रोश दिख रहा है।
इजरायल ने नवंबर 2025 में ही बना ली थी अयातुल्ला खोमेनई की हत्या की योजना
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की योजना हाल ही में पश्चिम एशिया में चले आ रहे तीव्र सैन्य अभियान से कहीं पहले ही तैयार की जा चुकी थी।
ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने से अमेरिका को आर्थिक रूप से कितना नुकसान हो सकता है?
अमेरिका गत 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू करने के बाद अपने सबसे महत्वपूर्ण सैन्य टकरावों में से एक में प्रवेश कर चुका है।
ईरान ने खाड़ी देशों में हमलों के बीच कहा- केवल अमेरिकी संपत्तियों-ठिकानों को निशाना बना रहे
अमेरिका और इजरायल के साथ दो मोर्चों पर संघर्ष से जूझ रहे ईरान ने पड़ोस के खाड़ी देशों पर भी हमला किया है, जिसको लेकर दुनियाभर में आलोचना हो रही है।
नेपाल में 60 प्रतिशत हुआ मतदान, Gen-Z आंदोलन से उभरे बालेन शाह को जबरदस्त समर्थन
नेपाल के राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में गुरुवार को 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब मतगणना चल रही है। शुरूआती रूझान में बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को बढ़त मिलती दिख रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सैनिकों से हथियार डालने और राजनयिकों से शरण लेने को कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरानी सैनिकों से हथियार डालने और राजनयिकों से शरण लेने की अपील की है।
अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला, कतर-बहरीन में ड्रोन धमाके; इजरायल-ईरान युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 7वां दिन है। आज भी इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमले किए। इजरायल के लेबनान में भी हमले जारी हैं।
इजरायली सेना ने ईरान के YAK-130 लड़ाकू विमान को कैसे मारा? जारी किया वीडियो
इजरायली सेना ने बुधवार को तेहरान के ऊपर ईरानी वायुसेना के पायलट समेत YAK-130 लड़ाकू विमान को मार गिराया, जिसका वीडियो गुरुवार को जारी किया है।
ईरान ने अब अजरबैजान के नखचिवन हवाई अड्डे पर गिराया आत्मघाती ड्रोन, दोहा में 3 धमाके
अमेरिका और इजरायल के हमले झेल रहे ईरान ने अब अपने जंग का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को उसने अजरबैजान को निशाने पर लिया है।
ईरानी विदेशी मंत्री बोले- IRIS डेना पर बिना चेतावनी हमले के लिए अमेरिका को पछतावा होगा
ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी फ्रिगेट IRIS डेना पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है।
ईरान मिसाइल के हमले में स्काईलाइट तेल टैंकर से लापता 2 भारतीय नाविकों की मौत
ईरान ने पिछले दिनों ओमान तट पर होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से स्काईलाइट तेल टैंकर पर हमला किया था, जिसमें 2 भारतीय नाविक लापता हो गए थे।
ईरान ने युद्धपोत पर हमले के बाद उत्तरी खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया
ईरान का अमेरिका पर जवाबी हमला जारी है। गुरुवार को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया है।
खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाली भारतीय यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या
कनाडा के ओंटारियो में भारतीय मूल की पंजाबी यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल के रूप में हुई है।
हिंद महासागर में फंसा ईरान का एक और जहाज, श्रीलंका में आने की अनुमति मांगी
अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध की आंच अब हिंद महासागर को अपनी चपेट में ले रही है। हिंद महासागर में मौजूद ईरान के एक और जहाज पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
अमेरिका ने प्रलयकारी मिनुटमैन-III मिसाइल का परीक्षण किया, हिरोशिमा में गिराए गए मिसाइल से अधिक खतरनाक
अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अपनी परमाणु-सक्षम मिनुटमैन-III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है।
ईरान ने तेल अवीव और जेरूसलम में दागी मिसाइलें, खाड़ी देशों में अमेरिकी दूतावासों पर हमला
अमेरिका और इजरायल के साथ दो मोर्चों पर लड़ रहे ईरान ने गुरुवार तड़के इजरायल और खाड़ी देशों पर जोरदार हमला किया है।
डोनाल्ड ट्रंप को मिला सांसदों का साथ, संसद से खारिज हुआ ईरान युद्ध रोकने वाला विधेयक
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को 6 दिन हो गए हैं। अभी भी हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सांसदों का साथ मिला है।
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के 6 महीने बाद संसदीय चुनाव, मतदान शुरू
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के 6 महीने बाद राष्ट्रीय संसद के लिए मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार को 1.89 करोड़ मतदाता 275 सीटों के लिए मतदान करेंगे।
ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सेना को 10 में से 15 अंक दिए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन को असाधारण रेटिंग दी और कहा कि उसने कम समय में तेज प्रगति हासिल की है।
ईरानी हमले में तबाह हुआ कतर में लगा अमेरिकी रडार, 10,000 करोड़ रुपये थी कीमत
ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में कतर में मौजूद अमेरिकी रडार सिस्टम को तबाह कर दिया है। यह रडार अमेरिकी स्पेस फोर्स का AN/FPS-132 बैलिस्टिक मिसाइल अर्ली वार्निंग रडार है।
भारत से जा रहे ईरानी जहाज पर श्रीलंका के नजदीक हमला, 101 लापता और 78 घायल
श्रीलंका के तट के पास एक ईरान के जहाज पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके बाद कम से कम 101 लोग लापता हैं और 78 घायल हैं।