LOADING...
क्या बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफी का वीडियो AI से बना है? ग्रोक के दावे से हड़कंप
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कॉपी पीते हुए अपना वीडियो साझा किया था

क्या बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफी का वीडियो AI से बना है? ग्रोक के दावे से हड़कंप

लेखन गजेंद्र
Mar 16, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़ंकप मचा दिया है। दरअसल, नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करने के लिए कॉफी शॉप से एक वीडियो ​​साझा किया है, लेकिन एक्स के AI चैटबॉट ग्रोक ने दावा किया है कि वीडियो AI से बनाया गया है। ऐसे में ईरानी हमले में उनकी मृत्यु की खबरों की विश्वसनीयता को लेकर दावे किए जाने लगे हैं।

दावा

नेतन्याहू के वीडियो में क्या है?

पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कथित 6 उंगलियों के साथ दिखाया गया था। ऐसे में अटकलें लगने लगी कि ईरानी हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई या फिर वो घायल हैं। उनके किसी सुरक्षित ठिकाने में छिपने की बात भी सामने आई। इन अटकलों को विराम देने के लिए नेतन्याहू ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट एक व्यंग्यात्मक वीडियो साझा किया, जिसमें वे एक कैफे में कॉफी पीते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

नेतन्याहू के वीडियो पर सवाल

Advertisement

दावा

ग्रोक क्या बता रहा है?

वीडियो सामने आने के बाद, उनके अंदाज और वीडियो की बनावट को लेकर लोग ग्रोक से इसकी असलियत पूछ रहे हैं, जिस पर ग्रोक का दावा है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI डीपफेक क्लिप है। AI चैटबॉट ने वीडियो में कई ऐसे उदाहरण भी बताए जिनसे इसके नकली होने का संकेत मिलता है जैसे कॉफी का स्थिर रहना और अस्वाभाविक लिप सिंक। कुछ ने वीडियो में नेतन्याहू का जेब में हाथ डालने को असामान्य बताया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ग्रोक से पूछ रहे सवाल

Advertisement