LOADING...
बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- इजरायली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की मौत
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का दावा किया

बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- इजरायली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के साथ मिलकर ईरान से जंग लड़ रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली सेना के हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इजरायल ने ईरान के कई शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को हमले में मार दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने इजरायल को नष्ट करने के लिए परमाणु बमों बनाने का नेतृत्व किया था।

बयान

हमने हमला किया ताकि ईरान परमाणु हथियार विकसित न करे- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा, "अगर हमने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती, तो कुछ महीनों में ईरान किसी भी हमले से अप्रभावित हो जाता। इसलिए, अमेरिका-इजरायल ने मिलकर लड़ाई लड़ी ताकि परमाणु हथियार विकसित न हो। ईरान को उन बैलिस्टिक मिसाइल बनाने से रोकना ही हमारा उद्देश्य है, जो इजरायल-अमेरिका और दुनिया के लिए खतरा हैं।" नेतन्याहू ने कहा, "मौजूदा युद्ध में इजरायल ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया और एक बहुत महत्वपूर्ण परमाणु वैज्ञानिक को मार गिराया है।"

बयान

मोजतबा की आलोचना

नेतन्याहू ने नवनियुक्त ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के खिलाफ कार्रवाई की संभावनाओं पर कहा कि वह किसी भी आतंकवादी संगठन के नेता का जीवन बीमा नहीं करेंगे। उन्होंने खामेनेई को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर IRGC का कठपुतली बताकर खारिज कर दिया, जो "सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखा सकता।" नेतन्याहू ने कहा कि कई देश गुप्त तरीकों और अन्य तरीकों से ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ एकजुट हो रहे हैं, यह बाद में स्पष्ट होगा।

Advertisement