LOADING...
ऑडी ने भारत में लॉन्च की SQ8, जानिए फीचर्स और कीमत
ऑडी ने भारत में SQ8 को लॉन्च किया है

ऑडी ने भारत में लॉन्च की SQ8, जानिए फीचर्स और कीमत

Mar 18, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारतीय बाजार में SQ8 को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-रेंज RS Q8 परफॉर्मेंस के बीच आता है। RS Q8 का थोड़ा कम पावर वाला वर्जन है, जो 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.1 सेकेंड में पकड़ लेता है। यह भारतीय ग्राहकों को दैनिक उपयोगिता और उच्च-प्रदर्शन ड्राइविंग अनुभव का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करने का वादा करता है। ऑडी SQ8 में Q8 की जानी-पहचानी कूपे-SUV प्रोफाइल बरकरार रखी गई है।

एक्सटीरियर 

शानदार है गाड़ी का लुक

SQ8 में HD मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और ऑडी लेजर लाइट के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें S-विशिष्ट बंपर, चमकदार डोर सिल ट्रिम्स और 2D ऑडी लोगो वाली शानदार सिंगलफ्रेम ग्रिल भी है। लेटेस्ट कार के एक्सटीरियर में फ्रेमलेस दरवाजे, पैनोरमिक सनरूफ और विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध 22-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके अलावा, ऑडी कार्बन स्टाइल और ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज के साथ-साथ सिरेमिक ब्रेक जैसे कस्टमाइजेशन विकल्प भी प्रदान करती है।

इंटीरियर 

ऐसा है SQ8 का केबिन 

इंटीरियर की बात करें तो SQ8 में S एम्बॉसिंग वाली स्पोर्ट सीटें और डिनमिका माइक्रोफाइबर/लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। ग्राहक वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन के साथ वैल्कोना लेदर में स्पोर्ट सीट प्लस का विकल्प चुन सकते हैं। केबिन में ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, टच रिस्पॉन्स के साथ MMI नेविगेशन प्लस और बैंग एंड ओलुफसेन 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हैं। अन्य विशेषताओं में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 30 रंगों के विकल्प वाली एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम इनले शामिल हैं।

Advertisement

फीचर्स 

इन सुविधाओं से लैस है यह गाड़ी 

इस लग्जरी कार में 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्ट-क्लोज डोर्स, वायरलेस चार्जिंग और पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 8 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। इसके अलावा पार्क असिस्ट और वैकल्पिक एडैप्टिव वाइपर्स भी ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के हिस्से के रूप में उपलब्ध हैं।

Advertisement

कीमत 

कितनी है SQ8 की कीमत?

SQ8 में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 507bhp की पावर और 770Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑडी के क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। तुलनात्मक रूप से स्टैंडर्ड Q8 में 3.0-लीटर का V6 इंजन है, जबकि RS Q8 इसी V8 आर्किटेक्चर से कहीं अधिक पावर आउटपुट प्रदान करता है। इस गाड़ी की कीमत 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी बुकिंग भी खोल दी गई है।

Advertisement