LOADING...
तालिबान ने किया पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का ऐलान, कहा- अब और बातचीत नहीं
तालिबान ने किया पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का ऐलान

तालिबान ने किया पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का ऐलान, कहा- अब और बातचीत नहीं

Mar 17, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान की सेना ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर भारी बमबारी की है, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक घायल हो गए। ये हमले काबुल के एक पुनर्वास अस्पताल, स्कूल और मदरसों पर हुए हैं। तालिबान प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर अस्पतालों, स्कूलों और मदरसों को निशाना बनाया ताकि नागरिकों में दहशत और आतंक फैलाया जा सके। अब तालिबान प्रशासन पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

बयान

मुजाहिद ने क्या दिया बयान?

तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा, "पाकिस्तानी सेना निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियानों जैसी रणनीति अपना रही है। ये हमले अलग-थलग सैन्य कार्रवाई नहीं हैं, बल्कि आक्रामकता के एक निरंतर प्रयास का हिस्सा है। पाकिस्तानी सेना अफगान हवाई क्षेत्र का लगातार उल्लंघन कर रही है।" उन्होंने कहा, "हालिया हमले महीनों की सबसे घातक घटनाओं में से एक हैं। इन हमलों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक घायल हो गए हैं।"

निंदा

काबूल प्रशासन ने भी की हमलों की निंदा

काबुल प्रशासन का आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने राजधानी में एक नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया है, जिससे वहां इलाज करा रहे नशे के आदि लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सर्वमान्य मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाला अपराध करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई वैध सैन्य अभियानों के बजाय नागरिकों पर सीधा हमला है और इसके बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

ऐलान

तालिबान करेगा जवाबी कार्रवाई- मुजाहिद

तालिबानी प्रवक्ता मुजाहिद ने अपना रुख और कड़ा करते हुए कहा, "पाकिस्तान के साथ अब कोई कूटनीति या बातचीत नहीं होगी और तालिबान हर हाल में जवाबी कार्रवाई करेगा। शासन हमलों में मारे गए लोगों का बदला लेगा और चेतावनी दी कि लगातार हमलों के गंभीर परिणाम होंगे।" यह बयान दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच काबुल की बयानबाजी में आई तीव्र तेजी को दर्शाता है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का बिल्कुल अलग विवरण प्रस्तुत किया है।

Advertisement

सफाई

पाकिस्तान ने हमले पर क्या दी है सफाई?

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने तालिबान के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उसके हवाई हमले उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, न कि नागरिक क्षेत्रों को। सेना ने किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने कहा कि हमलों में सैन्य प्रतिष्ठानों और आतंकवादी सहायता प्रदान करने वाले ढांचों को सटीक रूप से निशाना बनाया गया था, जिनमें तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद के भंडार थे।

तनाव

सीमा पर बढ़ा तनाव

सोमवार देर रात हमले से अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव अब काफी बढ़ गया है। खोस्त प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोलों के कारण 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत की सूचना दी है। वहीं, पाकिस्तान ने बाजौर जिले में अफगानिस्तान की ओर से मोर्टार हमले की सूचना दी है, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई।

Advertisement