LOADING...
हवा में ईंधन भरने वाले अमेरिकी KC-135 विमान हादसे में 4 मौत, इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने KC-135 हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है

हवा में ईंधन भरने वाले अमेरिकी KC-135 विमान हादसे में 4 मौत, इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

अमेरिका ने हवा में उड़ते हुए ईंधन भरने वाले अपने बड़े KC-135 विमान हादसे में 4 लोगों को खो दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इसकी पुष्टि की। उसने एक्स पर बताया कि गुरुवार दोपहर को पश्चिमी इराक में एक KC-135 रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी रहने के बीच, विमान में सवार 6 चालक दल सदस्यों में से 4 की मौत की पुष्टि हो गई है। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बयान

किसी गोलाबारी के कारण नहीं हुआ हादसा- CENTCOM

CENTCOM ने जारी बयान में लिखा, 'इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण न तो दुश्मन की गोलीबारी थी और न ही अपनी ही सेना की गोलीबारी। मारे गए सैनिकों की पहचान तब तक गुप्त रखी जाएगी, जब तक उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे पूरे नहीं हो जाते।' इस हादसे के बाद अमेरिका ने अब तक ईरान के साथ युद्ध में अपने 11 सैनिक खोए हैं।

जिम्मेदारी

इराक के सशस्त्र समूह ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

अमेरिकी सेना ने भले ही अपने बयान में बताया है कि विमान किसी हवाई हमले और गोलीबारी में नहीं गिरा है, लेकिन ईरान समर्थित सशस्त्र गुट ने इसका खंडन किया था। इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नामक समूह ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली थी। समूह ने एक बयान में कहा कि उसने अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में KC-135 विमान को मार गिराया था।

Advertisement