LOADING...

12 Jun 2021


इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: जीत की कगार पर न्यूजीलैंड, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खुद को मजबूत कर लिया है और अब उन्हें जीत की खुशबू आने लगी है। इंग्लैंड की पहली पारी 303 के स्कोर पर सिमटी थी जिसके जवाब में मेहमान टीम ने पहली पारी में 388 रन बनाए।

पहली पत्नी से क्यों अलग हुए थे राज कुंद्रा? बोले- मेरे जीजा के साथ था अफेयर

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी निजी जिंदगी पर बात नहीं करते, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस पर खुलकर बात की और कुछ खुलासे भी किए।

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्वकप के आयोजन के लिए बोली लगाएगा PCB- रिपोर्ट

पिछले दो सालों से पाकिस्तान में लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पिछले कुछ समय से अपने देश में क्रिकेट की वापसी करवाने में सफल रहा है।

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ाई सब्सिडी, सीधा ग्राहकों को होगा फायदा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने FAME-II स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी को बढ़ाने का फैसला किया है।

भारत ने नहीं छिपाए कोरोना से मौत के आंकड़े, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका की रिपोर्ट गलत- सरकार

कोरोना वायरस महामारी के दौर में भारत में हुई मौतों को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट ने सरकारी आंकड़ों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ्रेंच ओपन 2021: क्रेचिकोवा ने जीता अपना पहला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब

फ्रेंच ओपन 2021 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में चेक रिपब्लिक की बारबरा क्रेचिकोवा ने रूस की अनस्तासिया पवलुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया। क्रेचिकोवा ने पहले और तीसरे सेट में जीत हासिल की।

फिल्म 'RRR' के लिए एक दिन के कितने पैसे ले रहीं आलिया भट्ट?

फिल्म 'RRR' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से आलिया भट्ट साउथ में कदम रख रही हैं।

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, पुरुषों में जेरेमी चूके

भारतीय महिला भारोत्तोलक और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है।

डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में 18 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा IMA

कोरोना वायरस महामारी के दौरान डॉक्टर और चिकित्साकर्मी अपनी जान को खतरे में डालकर कोरोना संक्रमितों की जान बचाने में जुटे हैं।

हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री?

एक तरफ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने रिश्ते को छिपाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं, अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज के लिए इंग्लिश टीम घोषित, क्रिस वोक्स की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान किया गया है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली 16 सदस्यीय टीम में क्रिस वोक्स और डेविड विली की वापसी हुई है।

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों ने बनवाया कोरोना माता का मंदिर, प्रशासन ने रात में हटवाया

पिछले डेढ साल से कोहराम मचाने वाली कोरोना वायरस महामारी को लेकर ग्रमीण इलाकों में अब अंधविश्वास भी बढ़ता जा रहा है।

थिएटर में इस दिन रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी'

अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'सूर्यवंशी' उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

PSL में खेलते समय रसेल के हेल्टमेट पर लगी गेंद, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा ले रहे कैरेबियन स्टार आंद्रे रसेल के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल बीती रात रसेल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे और इसी चोट के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था।

सरकार ने कोरोना वैक्सीन पर बरकरार रखा पांच प्रतिशत GST, ब्लैक फंगस की दवा टैक्स फ्री

वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की 44वीं बैठक शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई।

कैसे बनते हैं कोरोना वायरस के वेरिएंट और ये कितने खतरनाक हो सकते हैं?

कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए वेरिएंट्स ने दुनिया के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है।

एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर अनीता हसनंदानी ने दिया जवाब, बोली ये बात

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में कहा था कि वह एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। इसके बाद इस खबर ने तूल पकड़ लिया कि अनीता ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है।

स्टंप उखाड़कर फेंकने और अंपायर से बदतमीजी करने के बाद शाकिब पर लग सकता है बैन

बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का एक वीडियो आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से शाकिब की लगातार आलोचना हो रही है। उन्होंने ढाका प्रीमियर लीग के मैच में स्टंप पर लात मार दी और फिर स्टंप को भी उखाड़कर फेंक दिया था।

फ्रेंच ओपन 2021: फाइनल में भिड़ेंगे जोकोविच और सिट्सीपास, जानें अहम आंकड़े

पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सिट्सीपास ने बीते शुक्रवार को अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दी थी।

मई में निजी अस्पतालों को मिलीं कोरोना वैक्सीन की 1.29 करोड़ खुराकें, लगीं सिर्फ 22 लाख

कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन लगाने की छूट दे रखी है।

अगले दो विश्व कप खेलना और उनमें से एक जीतना है दिनेश कार्तिक का लक्ष्य

2019 क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक ने अब तक वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। भले ही कार्तिक को लगातार टीम से बाहर रहना पड़ा है, लेकिन वह अगले दो विश्व कप में भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस ऑडियो चैट वायरल, अनुच्छेद 370 की बहाली पर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस ऐप पर वायरल हुई एक ऑडियो चैट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए एक आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोग हमले में घायल हुए हैं।

टी-20 विश्व कप में गेंदबाजी करना चाहते हैं हार्दिक, कहा- पूरी फिटनेस हासिल करना लक्ष्य

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से फिटनेस के चलते सीमित गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। पिछले दो सालों में भारतीय टीम प्रबंधन ने उनका उपयोग लिमिटेड ओवर्स मैचों में बतौर बल्लेबाज ही ज्यादा किया है।

कोरोना वैक्सीन की खुराक लगवाने के बाद कुछ लोगों में क्यों नजर आते हैं दुष्परिणाम?

देश में इस समय कोरोना वायरस महामारी से मुकाबले के लिए मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट'

तापसी पन्नू आने वाले दिनों में कई अलग-अलग फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उनकी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' भी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

पंजाब: चुनाव से पहले अकाली दल के साथ आई बसपा, सीट बंटवारे को लेकर हुआ समझौता

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मायावती की बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल कम करने को लेकर हड़बड़ी की जरूरत नहीं- केंद्र

सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड की खुराकों के अंतराल में तुरंत बदलाव को लेकर हड़बड़ी की जरूरत नहीं है और समय कम करने के लिए भारत के लिहाज से वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है।

श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले मुंबई में 14 दिन क्वारंटाइन रहेगी भारतीय टीम

लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए श्रीलंका निकलने से पहले भारतीय टीम को 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। शिखर धवन की अगुवाई में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम 14 जून से मुंबई में अपना क्वारंटाइन शुरु करेगी।

भारत में जल्द आएगी होंडा 2021 GL 1800 गोल्ड विंग, टीजर जारी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपनी टॉप मोटरबाइक 2021 GL 1800 गोल्ड विंग को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका: डिकॉक ने लगाया शतक, वेस्टइंडीज के सामने पारी की हार का खतरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेरेन सैमी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर 26 जून को राजभवनों का घेराव करेंगे किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जून को राजभवनों के घेराव का ऐलान किया है।

फ्रेंच ओपन 2021: नडाल को हराकर जोकोविच ने किया फाइनल में प्रवेश

विश्व नंबर एक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले स्पेन के राफेल नडाल को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 7-6 (7-4), 6-2 से हरा दिया।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 84,332 नए मामले सामने आए और 4,002 मरीजों की मौत हुई।

दिल्ली की सड़कों पर स्पीड लिमिट बदली, अब इस गति से तेज नहीं चला सकेंगे वाहन

अगर आप भी दिल्ली या उसके आस-पास रहते है तो ये खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में यातायात नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे

भारत की मांग का समर्थन करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने G7 देशों से कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल के आयात पर लगी रोक हटाने की अपील की है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

भारतीय टीम 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसकी तैयारियों के लिए आज भारतीय टीम इंट्रा स्क्वाड अभ्यास मैच भी खेल रही है।

मेरुदंडासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य अहम बातें

मेरुदंडासन दो शब्दों (मेरुदंड और आसन) के मेल से बना है। इसमें मेरुदंड का अर्थ 'रीढ़ की हड्डी' है, वहीं आसन का मतलब मुद्रा है।

11 Jun 2021


कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई

दांत सफेद होने से न सिर्फ आपकी मुस्कुराहट खूबसूरत लगती है, बल्कि यह मुंह के स्वस्थ होने का भी प्रतीक हैं। इसी कारण लोग दांतों को साफ रखने के लिए तरह-तरह की तरकीब आजमाते हैं।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची न्यूजीलैंड, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खुद को मजबूत कर लिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 303 के स्कोर पर सिमटी थी जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 229/3 का स्कोर बना लिया है।

टीवी पर खेल पाएंगे X- बॉक्स गेम्स, माइक्रोसॉफ्ट ने किया कन्फर्म

जल्द आपको X-बॉक्स गेम्स खेलने के लिए महंगा गेमिंग कंसोल खरीदने की जरूरत नहीं होगी और आप स्मार्ट टीवी पर ही गेमिंग कर सकेंगे।

यामाहा FZ-X की अन-ऑफिशियल बुकिंग शुरू, 1,000 रुपये देकर करें बुक

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा भारतीय बाजार में अपनी नई नियो-रेट्रो स्टाइल बाइक FZ-X को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

'द फैमिली मैन 3' के लिए मनोज बाजपेयी लेंगे 20-22 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट

'द फैमिली मैन 2' 4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। सीरीज के पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन ने भी सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

फ्रेंच ओपन 2021: फाइनल में पहुंचे सिट्सीपास, खेलेंगे अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल

विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सिट्सीपास ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया है।

कई पोषक गुणों से समृद्ध होती है कुंदरू, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभ

कुंदरू खीरे की तरह दिखने वाली सब्जी है और इसका आकार उससे थोड़ा छोटा होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मक्खन के फेस पैक, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

आमतौर पर मक्खन का इस्तेमाल व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है।

कोवैक्सिन: दूसरी खुराक में देरी होने पर क्या होता है और क्या घबराने की जरूरत है?

अभी देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की मांग आपूर्ति की तुलना में बहुत अधिक है और इसी कारण कई जगहों पर लोगों को अपनी दूसरी खुराक लगवाने में देरी हो रही है।

जल्द आ सकता है हुंडई क्रेटा का नया SX एग्जीक्यूटिव वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो कंपनी हुंडई जल्द ही क्रेटा के एक और वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।

क्या 'धूम 4' में नजर आएंगे सलमान-अक्षय? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये तस्वीरें

लंबे समय से एक्शन फिल्म सीरीज 'धूम' के चौथे पार्ट यानी 'धूम 4' का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

अगर आपको कभी भी अचानक से पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या होने लगे है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि इसके कारण आपको उठने-बैठने में काफी दिक्कत हो सकती है।

फेसबुक मेसेंजर में मिलेंगे तीन नए फीचर्स, जानें इनके बारे में

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की मेसेंजर ऐप सबसे लोकप्रिय चैटिंग ऐप्स में शामिल है और इसपर यूजर्स को तीन नए फीचर्स दिए गए हैं।

कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के बीच बैठक

केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इस बैठक में अन्य कुछ मंत्री भी मौजद रहे और इसमें विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई।

कपड़े पर लगे आम के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अक्सर आम काटते समय या खाते समय कपड़े पर गिर जाता है और इससे कपड़े पर दाग लग जाता जो बेहद जिद्दी होता है।

सलमान खान तेलुगु फिल्म 'खिलाड़ी' की हिन्दी रीमेक में आ सकते हैं नजर

सलमान खान मौजूदा दौर के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। इनके अभिनय से सजी बॉलीवुड की कई फिल्मों ने अपना जलवा बिखेरा है।

कोरोना वैक्सीन की खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने पर वेरिएंट्स से संक्रमण का खतरा- अमेरिकी विशेषज्ञ

अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जो बाइडन के मेडिकल सलाहकार डॉ एंथनी फाउची ने आज कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन की दो खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने से वायरस के नए वेरिएंट्स से संक्रमण का खतरा रहता है।

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई महिंद्रा XUV700, मिलेंगे ये फीचर्स

नई महिंद्रा XUV700 को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा जोरो से इसकी लॉन्चिंग की तैयारी में लग गई है।

इंग्लैंड दौरे पर ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं मोहम्मद शमी

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल समेत कुल छह टेस्ट मैच खेलने हैं।

नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज

धारावाहिक 'नागिन 3' से लोकप्रिय हुए अभिनेता पर्ल वी पुरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, नाबालिग से रेप के आरोप का सामना कर रहे पर्ल की जमानत याचिका कोर्ट ने फिर खारिज कर दी है।

केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रहीं अथिया शेट्टी? तस्वीरें हो रहीं वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

गूगल क्रोम में सुरक्षा से जुड़ी खामी, PC और एंड्रॉयड फोन पर फौरन अपडेट करें ब्राउजर

गूगल के क्रोम ब्राउजर को भी दूसरे इंटरनेट ब्राउजर्स की तरह कुछ खामियों का सामना करना पड़ता है।

अगले महीने वेब सीरीज 'रूद्र' की शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन, इस अभिनेत्री की हुई एंट्री

अजय देवगन बतौर निर्माता OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'त्रिभंग' और 'द बिग बुल' पहले ही रिलीज हो चुकी है।

फेक ऐप्स के जरिए हो रहा स्कैम, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

दुनिया के करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म 'न्याय' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक पहेली बनकर रह गई है। आए दिन इससे जुड़े कोई ना कोई नए खुलासे होते रहते हैं।

वैक्सीनेशन अभियान: निजी कंपनियों ने की स्लॉट बुकिंग में मदद की पेशकश

देश में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया था, लेकिन लगभग 40 दिन बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को स्लॉट मिलने में मुश्किलें आ रही हैं।

मुकुल रॉय ने बेटे संग की TMC में वापसी, 2017 में भाजपा में हुए थे शामिल

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में वापस आ गए हैं और आज वे अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ फिर से TMC में शामिल हुए।

मीका सिंह को केआरके ने दी चेतावनी, बोले- एक बार गाना रिलीज करके देख

सिंगर मीका सिंह और कमाल राशिद खान(केआरके) के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

फ्रेंच ओपन 2021: सेमीफाइनल में नडाल से भिड़ेंगे जोकोविच, आंकड़ों में जानिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच आज रात फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल से भिड़ेंगे।

विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- अनियोजित वैक्सीनेशन से पैदा हो सकते हैं म्यूटेंट स्ट्रेन

सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कहा है कि एक साथ सबके और अनियोजित वैक्सीनेशन से कोरोना वायरस के म्यूटेंट स्ट्रेन पैदा हो सकते हैं।

भारतीय मछुआरों को मारने वाले नौसैनिकों पर मुकदमा चलाएगा इटली- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इटली की सरकार अपने दो नौसैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाएगी, जिन्होंने 2012 में दो भारतीय मछुआरों की हत्या की थी।

तापसी की 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर जारी, नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

तापसी पन्नू हाल में अपनी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।

क्या हैक हुआ लाखों कोविन यूजर्स का डाटा? सरकार ने लीक की खबरों को झूठा बताया

भारत में कोरोना वायरस वैक्सिनेशन शुरू हो चुका है और इसके लिए कोविन (CoWIN) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

अमेरिका: कोवैक्सिन को नहीं मिली आपातकालीन उपयोग की अनुमति, पूर्ण मंजूरी लेने का सुझाव

अमेरिका की नियामक संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सिन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है।

श्रीलंका दौरा: भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार चुने गए ये खिलाड़ी, जानिए हालिया प्रदर्शन

भारत को लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए बीते गुरूवार को टीम का ऐलान किया गया है।

ट्विटर पर कम हुए अनुपम खेर के फॉलोअर्स, ट्वीट कर पूछा ये सवाल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक है।

बारिश के कीड़ों को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

बारिश के मौसम में घर की लाइट्स पर अनगिनत कीड़े धावा बोल देते हैं और इस कारण कई लोगों को रात के समय मजबूरन अपने घर की बत्तियां बुझानी पड़ती हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में हुई मुलाकात

उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। दो दिन के दिल्ली दौरे पर आए योगी प्रधानमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे और यहां दोनों के बीच घंटे भर से ज्यादा की बैठक हुई।

लक्षद्वीप: प्रशासक को 'बायो-वेपन' कहने पर फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल को 'बायो-वेपन' कहने पर स्थानीय निवासी और फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

'द फैमिली मैन 2' के बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं सामंथा

सामंथा अक्किनेनी दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री हैं। हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में अपने प्रदर्शन को लेकर सामंथा चर्चा में बनी हुई हैं।

इस दिन आ रहा है बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम, नए टीजर में सामने आई डेट

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम के लॉन्च का इंतजार करोड़ों भारतीय कर रहे हैं लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

भारत में लॉन्च हुई 2021 स्कोडा ऑक्टेविया, जानें कीमत और इसके फीचर्स

स्कोडा ने आखिरकार भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान कार ऑक्टेविया 2021 को लॉन्च कर दिया है।

रामदेव ने डॉक्टरों को बताया भगवान के दूत, कोरोना वैक्सीन भी लगवाएंगे

एलोपैथी के खिलाफ बयान देकर विवादों में घिरे रामदेव ने अपनी पहले कही बातों से पलटी मार ली है।

पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी 97 रनों पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई बढ़त

डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी में सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई। प्रोटियाज टीम से लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

द हंड्रेड: टूर्नामेंट से हटे डेविड वॉर्नर, मोइसेस हेनरिक्स और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सोफी डिवाइन

इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पिछले साल ही एक नया प्रयोग करने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने यहां 100 गेंदों के एक नए टूर्नामेंट द हंड्रेड की शुरुआत कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोरोना महामारी ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया था।

अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' में दिखेंगी करीना? लेखक ने खबरों को बताया अफवाह

बॉलीवुड में बेबो गर्ल के नाम से मशहूर करीना कपूर के लाखों चाहने वाले हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है।

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 91,702 नए मामले, 3,400 से अधिक मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 91,702 नए मामले सामने आए और 3,403 मरीजों की मौत हुई।

कोरोना वैक्सीन: गरीब देशों को 100 करोड़ खुराकें दान कर सकते हैं G7 देश

ब्रिटेन ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि G7 समूह में शामिल देश दुनियाभर में कोरोना वायरस वैक्सीन की 100 करोड़ खुराकें दान करेंगे। इसके लिए ये देश अपनी वैक्सीन निर्माण क्षमता को बढ़ाएंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ आमने-सामने होंगी। यह खिताबी मुकाबला साउथैम्प्टन के एजेस बाउल मैदान में खेला जाना है।

समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे सनी सिंह

सनी सिंह फिल्म जगत के उभरते हुए अभिनेता हैं। सनी हाल के दिनों में ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत दिलाने में सक्षम हैं ये योगासन

अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य (120/80 mmHg) से कम हो तो उसे लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। बार-बार चक्कर आना या अचानक धुंधला दिखना आदि लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।