Page Loader
त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मक्खन के फेस पैक, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मक्खन के फेस पैक, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

लेखन अंजली
Jun 11, 2021
10:00 pm

क्या है खबर?

आमतौर पर मक्खन का इस्तेमाल व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल यहीं तक सीमित नहीं है और आप चाहें तो चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, ऐसा संभव है और इसलिए आज हम आपको मक्खन से बनने वाले ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर हफ्ते में कम से कम दो दिन इस्तेमाल किया जाए तो चेहरा एकदम स्वस्थ रहेगा।

#1

मक्खन और पपीते का फेस पैक

सामग्री: एक चम्मच मक्खन और दो चम्मच पके हुए पपीते का गूदा। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में पपीते के गूदे को चम्मच से मसलें और फिर इसमें मक्खन मिलाएं। अब इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो सामान्य पानी से अपना चेहरा धो लें। फायदा: यह फेस पैक मुंहासे, दाग-धब्बे और बढ़ती उम्र के प्रभावों जैसी समस्याओं से राहत दिलाकर त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।

#2

मक्खन और स्ट्रॉबेरी का फेस पैक

सामग्री: एक बड़ी चम्मच मक्खन, एक बड़ी स्ट्रॉबेरी और कुछ बूंद नींबू का रस। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी को चम्मच से मसलें और फिर इसमें मक्खन और नींबू का रस मिलाएं। अब इस तैयार फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से अपना चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें। फायदा: यह फेस पैक अतिरिक्त तेल सोखकर चेहरे की गंदगी साफ कर सकता है।

#3

मक्खन और दही का फेस पैक

सामग्री: एक चम्मच मक्खन और चार चम्मच दही। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन और दही को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इसके बाद अपने चेहरे को तौलिये से टैप-टैप करके सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगा लें। फायदा: यह फेस पैक त्वचा को निखारने के साथ-साथ त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मदद कर सकता है।

#4

मक्खन और नारियल के तेल का फेस पैक

सामग्री: एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और दो चम्मच मक्खन। फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन और दही को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह अच्छे से सूख जाए तो रूई को ठंडे पानी में भिगोकर इससे अपने चेहरे को साफ करें। फायदा: यह फेस पैक सनबर्न की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।