NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री?
    अगली खबर
    हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री?

    हर्षवर्धन कपूर ने किया कैटरीना-विक्की का रिश्ता सार्वजनिक तो क्या नाराज हुईं अभिनेत्री?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 12, 2021
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    एक तरफ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने रिश्ते को छिपाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं, अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

    बताया जा रहा है कि कैटरीना, हर्षवर्धन से बेहद नाराज हैं। उन्हें यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि हर्षवर्धन ने बिना उनकी रजामंदी के विक्की के साथ उनका रिश्ता सार्वजनिक कर दिया।

    हर्षवर्धन का इस तरह से बात करना कैटरीना को नागवार गुजरा है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    नाराजगी

    अपनी लव लाइफ को गॉसिप चैट शो का हिस्सा नहीं बनाना चाहतीं कैटरीना

    कैटरीना की एक करीबी दोस्त ने स्पॉटबॉय को बताया, "हर्षवर्धन कपूर को कैटरीना की लव लाइफ की चर्चा एक चैट शो में नहीं करनी चाहिए थी। वह उन्हें जानती भी नहीं हैं और अगर उन्हें जानती भी थीं तो भी हर्षवर्धन को पहले कैटरीना से उनके निजी जीवन के बारे में बात करने के लिए अनुमति लेनी चाहिए थी।"

    दोस्त ने बताया, "कैटरीना नहीं चाहतीं कि उनकी लव लाइफ गॉसिप चैट शो का हिस्सा बने।"

    आहत

    विक्की के साथ अपने रिश्ते को छिपाए रखना चाहती हैं कैटरीना

    दोस्त ने कहा, "कैटरीना अपनी मौजूदा रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। वह नहीं चाहतीं कि विक्की के साथ उनका रिश्ता लोगों के बीच सुर्खियां बने क्योंकि पहले रणबीर कपूर के साथ भी उनका रिश्ता चर्चा में रहा था, लेकिन फिर दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।"

    उन्होंने कहा, "रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिन के दौरान कैटरीना ने काफी परेशानियां झेली थीं। वह अब अपने रिश्ते पर शांत रहना चाहती हैं और इसे सबसे छिपाकर रखना चाहती हैं।"

    जानकारी

    क्या बोले थे हर्षवर्धन कपूर?

    चैट शो में हर्षवर्धन से पूछा गया था कि इंडस्ट्री के कौन से अफेयर हैं, जिनके साथ होने की अफवाह को वह सच मानते हैं। जवाब में एक्टर ने कहा था, "विक्की कौशल और कैटरीना साथ हैं। यह सच है। इसके बाद अब मैं मुसीबत में फंसने वाला हूं।"

    हर्षवर्धन को इससे कोई दिक्कत हो ना हो, लेकिन इससे कटरीना को परेशानी हो गई है।

    विक्की से पहले कैटरीना, सलमान खान और रणबीर कवूर के साथ रिश्ते में रही थीं।

    शुरुआत

    कब शुरू हुई थी कैटरीना-विक्की के रिश्ते को लेकर सुगबुगाहट?

    विक्की और कैटरीना को कई बार साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा चुका है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया।

    सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें 'विकैट' के नाम से बुलाने लगे हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी कैटरीना

    काम के मोर्चे पर बात करें तो कैटरीना जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी। उन्हें फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा जाएगा।

    दूसरी तरफ वह फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी। इसमें कैटरीना, सलमान खान की जोड़ीदार बनी हैं। वह साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी काम कर रही हैं।

    इसके अलावा निर्देशक अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म में कैटरीना मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    रणबीर कपूर
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने 'केसरी वीर' के जरिए बॉलीवुड में रखा कदम? बॉलीवुड समाचार
    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास होगा मिसाइल परीक्षण, इस दिन बंद रहेगा हवाई क्षेत्र अंडमान और निकोबार
    व्हाट्सऐप ने सभी ग्रुप्स के लिए पेश किया वॉयस चैट फीचर, कैसे करें इसका उपयोग? व्हाट्सऐप
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय दे पाएगा विदेशी छात्रों को प्रवेश, 72 घंटे में पूरी करनी होंगी 6 शर्तें अमेरिका

    सलमान खान

    सलमान की 'राधे' ईद पर 13 मई को OTT प्लेटफॉर्म सहित सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर हुआ जारी, 13 मई को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए सलमान खान ने पहुंचाए 5,000 खाने के पैकेट्स मुंबई
    बदल सकता है सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम मनोरंजन

    रणबीर कपूर

    जब सितारों ने अपने को-स्टार्स की वजह से ठुकरा दीं बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    रिद्धिमा कपूर ने बताया नीतू और रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर का सच करण जौहर
    #BirthdaySpecial: जानिए कटरीना कैफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल

    बालाकोट एयर स्ट्राइक पर यह अभिनेता बनाने जा रहा फिल्म, मूवी का टाइटल फाइनल नरेंद्र मोदी
    मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में दिखी आलिया-रणबीर की शानदार केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें क्रिकेट समाचार
    IIFA Awards 2019: 'राजी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट मुंबई
    शादी, जन्मदिन और मुंडन पार्टी के लिए उपलब्ध रणवीर, बुकिंग के लिए दीपिका से करें संपर्क दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025