NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज
    मनोरंजन

    नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज

    नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज
    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 11, 2021, 07:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नाबालिग से रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज

    धारावाहिक 'नागिन 3' से लोकप्रिय हुए अभिनेता पर्ल वी पुरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, नाबालिग से रेप के आरोप का सामना कर रहे पर्ल की जमानत याचिका कोर्ट ने फिर खारिज कर दी है। उनकी जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी। पर्ल मुंबई की थाणे जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनके केस में अब अगली सुनवाई 15 जून को होगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    पर्ल ने 5 जून को जमानत के लिए दायर की थी याचिका

    बता दें कि 4 जून को गिरफ्तारी के बाद 5 जून को पर्ल को वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसी दिन पर्ल वी पुरी ने दोबारा जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल की उस जमानत याचिका को एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। अब अगली सुनवाई 15 जून को रखी गई है।

    पर्ल के बचाव में उतरे टीवी सितारे

    पर्ल पर लगे आरोप ने टीवी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। कई सितारों ने उनका समर्थन किया है। अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, आकांक्षा पुरी, क्रिस्टल डिसूजा, अर्जुन बिजलानी, अली गोनी, निया शर्मा और दिव्या खोसला कुमार जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल को बेकसूर बताया है। एकता कपूर ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पर्ल को बेकसूर बताया था। उनका कहना था कि एक कपल के बीच बेटी को लेकर चल रहे झगडे़ में पर्ल को फंसाया गया है।

    पीड़िता की मां ने भी पर्ल को माना निर्दोष

    इस मामले में पीड़िता की मां की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पर्ल निर्दोष हैं और उन्हें पीड़िता के पिता द्वारा झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था, "मैं अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही हूं। उसके पिता ने ये सब साजिश के तौर पर किया है, ताकि वह मेरी छवि कोर्ट के आगे बुरी दिखा सके और बेटी अपने पास ही रखे।"

    टीवी का जाना-माना नाम हैं पर्ल वी पुरी

    पर्ल कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' में देखा गया था। पर्ल 'बिग बॉस 12' और 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंपयिन 5' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। हालांकि 'नागिन 3' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मनोरंजन

    मनोरंजन

    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? बॉलीवुड समाचार
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023