NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 12, 2021, 09:17 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 84,332 नए मामले सामने आए और 4,002 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,93,59,155 हो गई है। इनमें से 3,67,081 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 10,80,690 रह गई है। देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और लगातार पांचवे दिन दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 1.21 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,21,311 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,79,11,384 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 94.93 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,20,477 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 37.62 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,87,853 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,06,367 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,47,539 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 32,644 मौतें हुई हैं। इसी तरह 27,02,823 मामलों और 10,814 मौतों के साथ केरल और 23,24,597 मामलों और 28,906 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 11,766 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 406 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक में 14,975 लोगों को संक्रमित पाया गया और 159 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 14,233 मामले सामने आए और 173 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 15,759 नए मामले सामने आए और 378 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 24,96,00,304 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 34,33,763 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    दुनियाभर में 17.51 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.51 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.80 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.99 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.73 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.84 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    कर्नाटक

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 91,702 नए मामले, 3,400 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान मुंबई
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव मुंबई
    आमिर के बेटे जुनैद की 'महाराजा' लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाली पहली फिल्म बनी बॉलीवुड समाचार
    अप्रैल से अब तक अनाथ हुए 3,261 बच्चे, 26,000 ने माता या पिता को गंवाया- आयोग कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे फ्रांस
    कोवैक्सिन: दूसरी खुराक में देरी होने पर क्या होता है और क्या घबराने की जरूरत है? कोवैक्सिन
    वैक्सीनेशन अभियान: निजी कंपनियों ने की स्लॉट बुकिंग में मदद की पेशकश पेटीएम
    लक्षद्वीप: प्रशासक को 'बायो-वेपन' कहने पर फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला केरल

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना के कारण चौथी बार टल सकती है फिल्म 'RRR' की रिलीज मनोरंजन
    बिहार: कोरोना मौतों में बड़ा हेरफेर, जांच के बाद मृतकों की संख्या 73 प्रतिशत बढ़ी बिहार
    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    कोविड उपचार की सूची से हटाई गईं आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लिन समेत कई दवाएं कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023