NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मीका सिंह को केआरके ने दी चेतावनी, बोले- एक बार गाना रिलीज करके देख
    अगली खबर
    मीका सिंह को केआरके ने दी चेतावनी, बोले- एक बार गाना रिलीज करके देख

    मीका सिंह को केआरके ने दी चेतावनी, बोले- एक बार गाना रिलीज करके देख

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 11, 2021
    03:34 pm

    क्या है खबर?

    सिंगर मीका सिंह और कमाल राशिद खान(केआरके) के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

    पिछले दिनों मीका सिंह ने केआरके को धमकी दी थी कि उनसे पंगा लिया तो वह सीधे उन्हें झापड़ मारेंगे।

    अब केआरके ने मीका को खुली चेतावनी दी है कि अगर गाना रिलीज करने की औकात है तो डर मत। आइए जानते हैं केआरके किस गाने की बात कर रहे हैं।

    प्रतिक्रिया

    केआरके ने मीका को कहा- इतना भौंकता क्यों हैं?

    मीका सिंह ने पिछले दिनों ऐलान किया कि वह केआरके पर बना गाना 'केआरके कुत्ता' जल्द रिलीज करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने गाने का टीजर रिलीज किया है। इसमें कुत्ते के भौंकने को बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'इतना भौंकता क्यों है? अगर औकात नहीं है गाना रिलीज करने की तो डर मत, बिंदास रिलीज कर। मैं चाहता हूं तू एक बार गाना रिलीज कर दे, फिर देख।'

    निशाना

    मीका सिंह ने केआरके को कहा था चूहा

    बीते दिनों मीका ने कहा था कि सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके बिल्कुल ठीक किया है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह सलमान से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने केस करने में देरी कर दी।

    मीका ने कहा था, "मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा, सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है, वह अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि उसे पता है कि जैसे ही वह बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।"

    पलटवार

    केआरके ने मीका को बताया चिरकुट सिंगर

    जवाब में केआरके ने लिखा था, 'अब इस मामले में पब्लिसिटी पाने के लिए एक चिरकुट सिंगर कूद पड़ा है, लेकिन मैं उसे मौका नहीं दूंगा। कूद बेटा जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिल्कुल नहीं दूंगा क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।'

    पहले केआरके ने एक ट्वीट में कहा, 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का रिव्यू करूंगा, जो नाक से गाता है।'

    इसके बाद मीका ने कहा था, 'हाहाहा बेटा। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं।'

    मामला

    क्या था सलमान और केआरके का विवाद?

    कुछ ही दिन पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया

    था। केआरके का दावा है कि यह केस उनके द्वारा फिल्म 'राधे' के नेगेटिव रिव्यू की वजह से किया गया।

    दूसरी तरफ सलमान की लीगल टीम का कहना है कि यह केस इसलिए किया है क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के लिए कई आरोप लगाए हैं। उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी व पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    मीका सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    सलमान खान

    सलमान ने शाहरुख की 'पठान' में कैमियो के लिए फीस लेने से इनकार किया- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत की मां की सर्जरी के लिए सलमान ने की मदद, अभिनेत्री ने जताया आभार मुंबई
    ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट पहली बार संजय की 'इंशाल्लाह' में साथ करेंगे काम शाहरुख खान
    सलमान की 'राधे' ईद पर 13 मई को OTT प्लेटफॉर्म सहित सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    मीका सिंह

    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने लगाया मीका सिंह पर बैन पाकिस्तान समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के मीका सिंह, पत्रकार से किया झगड़ा पाकिस्तान समाचार
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025