NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा? 
    अगली खबर
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा? 
    मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क गई है

    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा? 

    लेखन आबिद खान
    Jun 08, 2025
    08:04 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ महीनों से शांत रहा मणिपुर एक बार फिर हिंसा की चपेट में है। ये हिंसा मैतेई समुदाय के नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद भड़की है।

    इसके बाद मैतेई प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी दी है, सड़कों को जाम कर दिया है और हिंसक प्रदर्शन किए हैं।

    फिलहाल बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगाया गया है और 5 जिलों में इंटरनेट बंद किया गया है।

    आइए जानते हैं कानन सिंह कौन है।

    परिचय

    कौन हैं कानन सिंह?

    कानन मैतेई कट्टरपंथी सशस्त्र समूह अरामबाई टेंगोल (AT) का सदस्य है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कानन मणिपुर पुलिस में हेड कांस्टेबल रह चुका है, लेकिन भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वो AT में शामिल हो गया।

    कानन को अब AT के स्वयंभू 'सेना प्रमुख' के रूप जाना जाता है। फिलहाल उसे असम के गुवाहाटी लाया गया है।

    घटनाओं

    किन-किन घटनाओं में आया है कानन का नाम?

    27 फरवरी, 2024 को AT के करीब 200 हथियारबंद लड़ाकों ने इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मोइरंगथेम अमित के आवास पर हमला कर उन्हें अगवा कर लिया था। इस वारदात में कानन का नाम सामने आया था।

    इसके अलावा कानन पर हथियारों की तस्करी और बिक्री करने, मणिपुर राइफल्स के जवानों पर हमले, IG महानिरीक्षक और DIG उप महानिरीक्षक के कार्यालयों को नष्ट करने और एक शख्स से जबरन फॉर्च्यूनर वाहन छुड़ाने के भी आरोप हैं।

    संगठन

    अब अरामबाई टेंगोल संगठन के बारे में जानिए

    AT एक मैतेई कट्टरपंथी समूह है। 2020 में इसकी स्थापना एक सांस्कृतिक संगठन के रूप में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में ये कट्टरपंथी संगठन हो गया।

    इसकी स्थापना मणिपुर के नाम के राजा और राज्यसभा सदस्य लीशेम्बा सनजाओबा ने की थी।

    इस संगठन का एक उद्देश्य मैतेई समुदाय के बीच मूल सनमाही धर्म की पुनर्स्थापना करना है।

    कथित तौर पर संगठन को पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का समर्थन मिला हुआ है।

    आकार

    कितना बड़ा है अरामबाई टेंगोल?

    संगठन मणिपुर के कम से कम 6 जिलों में सक्रिय है। इसकी 50 से ज्यादा खुफिया इकाई हैं और 50,000 से ज्यादा सक्रिय लड़ाके हैं।

    संगठन के सदस्य काली टी-शर्ट वाली यूनिफॉर्म पहनते हैं, जिस पर लड़ाई में जा रहे घुड़सवारों की तस्वीर होती है।

    संगठन पर कुकी समुदाय के लोगों पर हमले के आरोप लगते रहे हैं। माना जाता है कि सुरक्षाबलों से लूटे गए हथियार भी संगठन के लड़ाकों के पास पहुंच जाते हैं।

    हिंसा

    कानन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में हिंसा

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) गुवाहाटी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने कानन को गिरफ्तार किया है।

    ACB ने कानन को 2023 में मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़ी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया है। उसे इम्फाल से गुवाहाटी लाया गया है और जल्द ही पुलिस रिमांड के लिए सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    कानन की गिरफ्तारी के विरोध में AT ने 10 दिन के पूर्ण बंद की घोषणा की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    ताज़ा खबरें

    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर
    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा
    यूट्यूब वीडियो करना चाहते हैं डाउनलोड, जानिए क्या हैं आसान तरीके  यूट्यूब
    पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 4 फीसदी के पार, जानिए कितनी बिकीं  इलेक्ट्रिक कार

    मणिपुर

    केंद्र ने मणिपुर भेजी CAPF की 50 अतिरिक्त कंपनियां, गृह मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: NDA विधायकों ने हिंसा को लेकर बैठक की, उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: मुख्यमंत्री की बैठक से गायब रहे 19 विधायक, क्या गिर जाएगी बीरेन सिंह की सरकार? मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में 10,000 अतिरिक्त सैनिक होंगे तैनात, ताजा हिंसा के बाद सरकार का फैसला मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर में हिंसा के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, AFSPA की अवधि बढ़ाई गई मणिपुर
    मणिपुर: जिरीबाम में उग्रवादियों ने 10 घरों में आग लगाई, 1 महिला की जलकर मौत मणिपुर
    मणिपुर: जिरीबाम में मुठभेड़ में 10 कुकी उग्रवादी मारे गए, 1 CRPF जवान भी घायल मणिपुर
    मणिपुर: जिरीबाम में हमला करने वाले उग्रवादियों के पास से मिली AK-47 और रॉकेट लॉन्चर मणिपुर

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, CBI मामले में 25 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल को जमानत: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को घेरा, कही ये बातें अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की गिरफ्तारी से जमानत तक, बीते 176 दिनों में कब-क्या हुआ?  शराब नीति
    कोलकाता मामला: डॉक्टरों और मुख्यमंत्री की बैठक फिर क्यों नहीं हो सकी? कोलकाता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025