Page Loader
लखनऊ: CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में धंसा तीर
लखनऊ में CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लखनऊ: CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में धंसा तीर

लेखन गजेंद्र
May 23, 2025
05:43 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला किया गया, जिसका तीरे सीधे उनके सीने में धंस गया। पीड़ित पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह हैं, जो यहां सुरक्षा में तैनात हैं। उनको आनन-फानन में नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। तीर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमला

बिहार के शिकायतकर्ता ने मारा है तीर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरेंद्र तीर लगने के बाद अचानक गिर गए तो लोगों ने सोचा कि किसी बच्चे ने खेल खेला है, लेकिन तभी एक व्यक्ति भागते हुए दिखा, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। आरोपी बिहार का है, जो एक शिकायतकर्ता है। उसका मामला CBI में चल रहा है। वह रेलवे का पूर्व कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि तीर में आगे लोहे की नुकीली चीज लगी लगी हुई थी, जिससे सीने में घाव हो गया।

मामला

हमले को 1993 के एक मामले से जोड़ा जा रहा

पुलिस का कहना है कि 1993 में रेलवे का एक मामला सामने आया था, जिसको लेकर CBI ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। हमला करने वाला आरोपी उसी मामले से जुड़ा है। उसे आरोपों के कारण नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। माना जा रहा है कि उसने यह कदम रंजिश के कारण उठाया है। हालांकि, CBI अधिकारी और पुलिस मामले की फाइल तलाश रहे हैं और गहराई से जांच कर रहे हैं।