यूक्रेन संकट: खबरें
यूक्रेन ने कैसे दिया 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' को अंजाम, जिसने रूस के युद्धक विमान किए नष्ट?
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब यूक्रेन ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर रूसी एयरबेस पर ड्रोन हमले किए और 41 युद्धक विमानों को नष्ट कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा को सराहा, जानें क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों युद्धग्रस्त देश यूक्रेन का दौरा किया था, जिसको लेकर अमेरिका का टिप्पणी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस दौरे की सराहना की है।
यूक्रेन पर रूस ने दागी मिसाइलें, 29 की मौत; बच्चों के अस्पताल को बनाया निशाना
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सोमवार को बड़ी खबर सामने आई। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में कई मिसाइलें दागी हैं, जिनमें कम से कम 29 लोगों के मारे जाने की खबर है।
#NewsBytesExplainer: यूक्रेन युद्ध में कैसे सैनिकों के लिए बड़ी समस्या बने चूहे?
रूस और यूक्रेन के बीच 23 महीनों से युद्ध जारी है। इसी बीच चूहों से होने वाला संक्रमण यहां एक नई समस्या बन गया है और इससे सैनिक तेजी से बीमार पड़ रहे हैं, जो प्रथम विश्व युद्ध की याद दिला रहा है।
इजरायल-हमास युद्ध, तुर्की भूकंप और टाइटन में विस्फोट; जानें साल 2023 की बड़ी घटनाएं
साल 2023 त्रासदियों के लिहाज से काफी उथल-पुथल भरा रहा। हिंसा, भूकंप और युद्ध जैसे बड़ी घटनाओं ने कई लोगों की जान ली।
सऊदी अरब में यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल हुए NSA अजित डोभाल, जानें क्या कहा
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल हुए।
#NewsBytesExplainer: रूस का बखमुत पर कब्जे का दावा, रूस-यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह शहर?
रूस और यूक्रेन के बीच 15 महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बीच रूस ने अहम दावा किया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के राजनीतिक समाधान के लिए चीन दोनों देशों में अपना विशेष राजदूत भेजेगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा 4 दिवसीय यात्रा पर भारत आ रही हैं। इस दौरान भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंध, यूक्रेन की वर्तमान स्थिति समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी।
#NewsBytesExplainer: क्या गिरफ्तार होंगे व्लादिमीर पुतिन, ICC के गिरफ्तारी वारंट का मतलब क्या है?
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट यूक्रेन में युद्ध अपराधों और यूक्रेनी बच्चों को अगवा कर रूस ले जाने के मामले में जारी हुआ है।
संभव है कि भारत और चीन ने रूस को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोका- अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संभव है कि भारत और चीन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोका है।
यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास आसमान में बुधवार को छह रूसी गुब्बारे उड़ते देखे गए, जिनको सेना ने मार गिराया।
यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह रूस ने फिर यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाया और एक के बाद एक 100 से अधिक मिसाइल दागे।
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC
देश का शीर्ष मेडिकल एजुकेशन रेगुलेटर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) कोरोना वायरस महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण चीन और यूक्रेन से लौटे अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत देने पर विचार कर रहा है।
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन रूसी सेना को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट
ट्विटर खरीदने के बाद वैसे ही सुर्खियों में बने एलन मस्क ने अपनी 'मौत' से जुड़ा ट्वीट कर सनसनी फैला दी है।
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी और यूरोपीय देश यूक्रेन की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसमें हथियारों की आपूर्ति सहित आर्थिक सहायता शामिल है। इसके चलते यूक्रेन अभी तक भी रूस से मुकाबला कर रहा है।
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन रूसी सेना अभी तक सफलता नहीं मिली है। यूक्रेन की सेना डटकर मुकाबला कर रही है।
रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से अधिक समय हो गया है। इसमें यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को शुक्रवार को 57 दिन पूरे हो गए। रूस लगातार हमलों के बाद भी अभी तक राजधानी कीव पर कब्जा नहीं जमा सका है, लेकिन गुरुवार को उसने सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा जमा लिया।
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग
यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत वापस लौटे छात्रों ने आज यानि रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध शनिवार को 52वें दिन भी जारी रहा। इस युद्ध में दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे को बड़ा नुकसान पहुंचाने के दावे किए गए हैं, लेकिन वो परस्पर इन दावों को खारिज भी कर रहे हैं।
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की गुरुवार को 50वें दिन भी जारी है। युद्ध के कारण अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई और लाखों दूसरे देशों में पलायन कर गए।
रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग बुधवार को 48वें दिन भी जारी है, लेकिन रूस की सेना अभी भी राजधानी कीव पर कब्जा नहीं जमा सकी है।
रूस के मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हुआ मध्य यूक्रेन का निप्रो हवाई अड्डा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। रूस की ओर से सैन्य गतिविधियां कम करने का ऐलान करने के बाद भी रूसी सेना यूक्रेन के शहरों पर लगातार हमले कर रही है। इससे प्रतिदिन आम नागरिकों की जान जा रही है।
यूक्रेन संकट के समाधान के लिए अपने संपर्क इस्तेमाल कर रहे प्रधानमंत्री मोदी- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कहा कि क्वाड देशों ने यूक्रेन युद्ध पर भारत के रूख को स्वीकार कर लिया है और कोई भी देश नाखुश नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध को खत्म करने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?
रूस और यूक्रेन के बीच 20वें दिन भी युद्ध जारी रहा। रूसी सेना राजधानी कीव में दाखिल होने के लिए लगातार हमले कर रही है। इससे यूक्रेन के हालात बदतर हो गए हैं।
यूक्रेन ने रूस पर लगाया जेपोरजिया परमाणु संयंत्र के चार कर्मचारियों को बंधक बनाने का आरोप
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध बुधवार को 14वें दिन भी जारी है। रूस की सेना लगातार राजधानी कीव की ओर बढ़ती जा रही है। इससे जान और माल का भारी नुकसान हो रहा है।
क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल?
रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को 12वें दिन भी युद्ध जारी है। इससे रूसी सेना से घिरे यूक्रेन के कई शहरों में मूलभूत चीजों की कमी आने लगी है।
राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी, बोले- यूक्रेन पर 'नो-फ्लाई जोन' का प्रयास युद्ध माना जाएगा
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, रूस ने शहरों से लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है।
NATO ने यूक्रेन के ऊपर 'नो-फ्लाई जोन' घोषित करने से क्यों किया इनकार?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध लगातार भयावह होता जा रहा है। रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे बड़े परमाणु संयंत्र की तरफ बढ़ रही है।
यूक्रेन-रूस युद्ध: 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अब तक भारत लौटे 10,348 नागरिक
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' अभियान की रफ्तार बढ़ती जा रही है।
रूस के हमले से जेपोरजिया परमाणु संयंत्र में लगी आग ने दिलाई चेर्नोबिल हादसे की याद
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से जारी युद्ध में शुक्रवार का दिन बड़ा ही चिंताजनक रहा।
कौन है रूस के सबसे धनी व्यक्ति एलेक्सी मोर्दशोव जिन पर EU ने लगाया है प्रतिबंध?
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद उसे पश्चिमी और यूरोपीय देशों से कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।
रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही रूस ने हमलों को तेज करते हुए सरकारी भवनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
भारत ने अपने नागरिकों को किसी भी सूरत में खारकीव शहर छोड़ने को कहा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में हर पल हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रूस ने अब खारकीव शहर की घेराबंदी कर ली है और हमले तेज कर दिए हैं।
कौन हैं रूस के खिलाफ लड़ाई में उतरीं यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला अनास्तासिया लेना?
एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच की जंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है तो दूसरी तरफ यूक्रेन की पूर्व ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया लेना भी कम सुर्खियों में नहीं हैं।
क्या होता है 'वैक्यूम बम' जिसके रूस द्वारा इस्तेमाल करने का यूक्रेन ने किया है दावा?
रूस और यूक्रेन बीच चल रहा युद्ध अब गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। रूस की सेना राजधानी कीव के बेहद करीब पहुंच गई और लगातार रॉकेट, मिसाइल और टैंकरों से हमले कर रही है।
रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। ऐसे में बड़ी तेजी से वहां के घटनाक्रमों में बदलाव हो रहा है।
क्या थी रूसी हमले में नष्ट हुए दुनिया का सबसे बड़े मालवाहक विमान 'एंटोनोव-225' की खासियत?
रूस और यक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार को यूक्रेन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
रूस से युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहा है एलन मस्क का स्टारलिंक, जानें कैसे
रूस और यूक्रेन युद्ध पिछले कई दिनों से जारी है और दोनों ही देश इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।
MBBS की पढ़ाई के लिए यूक्रेन क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद वहां भारत के हजारों छात्र फंसे गए हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है। शनिवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में प्रवेश कर लिया और रिहायशी बिल्डिंगों पर मिसाइलें दागी।
कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास
रूस के आक्रमण के चलते पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त यूक्रेन पर टिकी हुई हैं।
यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूस की सेना राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्रों में दाखिल हो गई है और जगह-जगह मिसाइल और बम दाग रही है। यूक्रेन के सैनिक भी उनका दिलेरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।
यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार
रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वो हथियार नहीं डालेंगे।
युद्ध के बीच रूस का ऐलान- यूक्रेनी सेना के हथियार डालने पर बातचीत के लिए तैयार
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी रूसी सेना ने हमले जारी रखते हुए राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक अपनी पहुंच बना ली है।
पुतिन के साथ बातचीत में मोदी ने की यूक्रेन में हिंसा रोकने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।
यूक्रेन पर आक्रमण: NATO ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, रूस से सैन्य अभियान रोकने को कहा
यूक्रेन में जारी रूस के सैन्य अभियान पर नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत
यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान में अभी तक कम से कम सात लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है।
यूक्रेन पर रूस के हमले पर वैश्विक नेताओं और देशों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
अमेरिका और पश्चिमी देशों की तमाम चेतावनियों और धमकियों को नजरअंदाज करते हुए आज सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया।
यूक्रेन संकट: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पार, आठ सालों में सर्वाधिक
गुरुवार सुबह 2014 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची है।
रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, पुतिन ने किया सैन्य अभियान का ऐलान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का विसैन्यीकरण और नागरिकों की सुरक्षा करना इस अभियान का मकसद होगा।
रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत की 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत किया
रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत की 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की टिप्पणी दोनों देशों की विशेष साझेदारी को दर्शाती है।
यूक्रेन संकट: बातचीत के लिए तैयार, लेकिन देश के हितों से नहीं होगा समझौता- पुतिन
यूक्रेन के साथ जारी तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके देश के हितों के साथ समझौता नहीं हो सकता।
यूक्रेन संकट: अमेरिका समेत दूसरे देशों ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क और दोनेत्स्क को स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर मान्यता देने को 'रूसी आक्रमण की शुरुआत' करार दिया।
यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार की योजना क्या है?
यूक्रेन और रूस के बीच लगातार बढ़ते तनाव के कारण अब भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिक और दूतावास के अधिकारियों के परिजनों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यूक्रेन-रूस के बीच तनाव पर UNSC में भारत ने क्या कहा?
यूक्रेन संकट पर हो रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने इलाके में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। भारत ने अपने बयान में कहा कि तत्कालिक प्राथमिकता तनाव को कम करने की होनी चाहिए।
यूक्रेन: युद्ध की आशंका बढ़ी; रूस ने दो विद्रोही इलाकों को दी मान्यता, सेना भी भेजेगा
यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें सोमवार को उस समय धूमिल हो गई जब रूस ने यूक्रेन के दो विद्रोही इलाकों को स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर मान्यता दे दी।
रूस ने लगाया FSB चौकी पर बम दागने का आरोप, यूक्रेन ने किया खारिज
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा तनाव सोमवार को चरम पर पहुंच गया है।
भारत ने अपने राजनयिकों के परिवार वालों और अन्य नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा
यूक्रेन और रूस के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। यूके्रन की सीमा पर रूसी सेना पड़ाव डाले हुए हैं।
यूक्रेन पर बैठक करने को तैयार हुए बाइडन और पुतिन, लेकिन अमेरिका ने रखी एक शर्त
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर बैठक करने को तैयार हो गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत के बाद दोनों नेता इस संबंध में एक शिखर सम्मेलन करने को राजी हुए।
दुनिया-जहां: रूस और यूक्रेन के बीच विवाद का केंद्र बना NATO क्या है?
पूरी दुनिया की निगाहें इन दिनों रूस और यूक्रेन की सीमा पर टिकी हुई हैं।
अमेरिका ने कहा- कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस; बाइडन ने बुलाई बैठक
अमेरिका ने कहा है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज इस संबंध में अपने शीर्ष सलाहकारों की बैठक बुलाई है।
यूक्रेन ने मांगी नई सुरक्षा गारंटी, पश्चिमी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग
रूस की तरफ से हमले की आशंका को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पश्चिम देशों से 'लगभग टूट चुके' वैश्विक सुरक्षा ढांचे को ठीक करने की सुरक्षा गारंटी मांगी है।
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का फैसला कर लिया है- अमेरिकी राष्ट्रपति
जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है।
भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या
यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों और रूस के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारत भी लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और वहां फंसे भारतीयों को लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
यूक्रेन पर तनाव के बीच रूस ने अपने कब्जे वाले क्रीमिया से वापस बुलाए सैनिक
यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच रूस ने अपने कब्जे वाले क्रीमिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है।
यूक्रेन संकट: रूस ने सीमा से वापस बुलाए कुछ सैनिक, तनाव कम होने का पहला संकेत
रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। देश के रक्षा मंत्रालय ने आज ये जानकारी देते हुए कहा कि कुछ सैनिकों ने अपना काम पूरा कर लिया है और वे वापस अपनी चौकियों पर लौट रहे हैं।
भारत ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह
अन्य देशों के नक्शेकदम पर चलते हुए अब भारत ने भी अपने नागरिकों से अस्थायी तौर पर यूक्रेन छोड़ने को कहा है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
अमेरिका की चेतावनी- बहाना बना कर किसी भी दिन यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस
अमेरिका ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है और इस हमले के लिए वो कोई बहाना बना सकता है।
यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों और रूस के बीच पैदा हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इलाके पर युद्ध के बादल छाए हुए हैं।
रूस के साथ जारी तनाव के बीच बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा
राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों को तुरंत यूक्रेन से निकलने को कहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस और यूक्रेन से बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है।
यूक्रेन संकट: पूर्वी यूरोप में 3,000 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका, रूस ने बताया विनाशकारी कदम
यूक्रेन को लेकर रूस के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने पूर्वी यूरोप में अपने 3,000 सैनिक तैनात करने का फैसला लिया है। रूस के अपने सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार करने के बाद अमेरिका की तरफ से ये कदम उठाया गया है।
रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान
यूक्रेन को लेकर रूस के साथ यूरोपीय देशों के तनाव के बीच यूनाइटेड किंग़डम (UK) ने यूरोप में अपने हथियारों और सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने का ऐलान किया है।