NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
    अगली खबर
    गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

    गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    May 15, 2022
    07:56 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन रूसी सेना को अभी तक सफलता नहीं मिली है।

    इस बीच एक ब्रिटिश जासूस का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वर्तमान में गंभीर रूप से बीमार है और यूक्रेन में होने वाली सभी घटनाओं का प्रमुख कारण है।

    इसी तरह पुतिन के करीबी संबंधों वाले अधिकारी के बयान के अनुसार वह ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और उनकी हालत बहुत नाजुक है।

    दावा

    "पुतिन के लाइलाज बीमारी होने की है संभावना"

    ब्रिटिश जासूस के अनुसार, पुतिन गंभीर रूप से बीमार है, लेकिन उनकी बीमारी अभी स्पष्ट नहीं है। उनके किसी लाइलाज बीमारी से जूझने की संभावना है।

    इसी तरह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक डोजियर लिखने वाले और 2016 के अमेरिकी चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले क्रिस्टोफर स्टील ने कहा कि निश्चित रूप से जो चीजें सामने आ रही है, उसके हिसाब से पुतिन बहुत अधिक बीमार हैं।

    रिकॉर्डिंग

    रिकॉर्डिंग में हो रही ब्लड कैंसर की पुष्टि

    अमेरिकी पत्रिका न्यू लाइन्स को मिली एक रिकॉर्डिंग में पुतिन के करीबी संबंधों वाले एक अधिकारी को यह कहते सुना गया है कि वह ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और यूक्रेन पर हमले का आदेश देने से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। उसके बाद से ही पुतिन बदले-बदले नजर आ रहे थे।

    बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से ही पुतिन के गिरते स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

    हालात

    सोशल मीडिया की तस्वीरों से भी हो रही है पुष्टि

    पुतिन पिछले सप्ताह विजय दिवस समारोह सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी कमजोर दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों और वीडियो में वह मास्को के रेड स्क्वायर में एक सैन्य परेड के दौरान अपने पैरों पर गहरे हरे रंग का आवरण लपेटे हुए नजर आए थे।

    इसी तरह ब्लैक बॉम्बर जैकेट में पुतिन को खांसते हुए और -9 डिग्री सेल्सियस मौसम से निपटने के लिए अतिरिक्त कवरिंग के साथ देखा गया था, जो उनकी कमजोरी को दर्शाता है।

    आरोप

    "पुतिन ने यूक्रेन और रूस की अर्थव्यवस्था को कर दिया बर्बाद"

    रिकॉर्डिंग में अधिकारी को यह भी कहते सुना गया है, "हम सभी को उम्मीद है कि पुतिन मर जाएंगे। उन्होंने रूस, यूक्रेन और कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। समस्या उनके दिमाग की है। एक पागल आदमी पूरी दुनिया को बदल सकता है।"

    इधर, यूक्रेन के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी का दावा है कि पुतिन कैंसर और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनकी मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्थिति बहुत अधिक खराब है।

    पृष्ठभूमि

    पुतिन के सत्ता सौंपने की भी जताई जा रही थी आशंका

    एक रिपोर्ट में इस महीने की शुरुआत में पुतिन के आंतों के कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी से जूझने का दावा किया था।

    उस दौरान कहा गया था कि डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है और ऑपरेशन के बाद रिकवरी के लिए कुछ समय के लिए काम से दूर रहना होगा।

    ऐसे में उनके देश की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव को अस्थायी रूप से सत्ता सौंपने की आशंका है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूस समाचार
    कैंसर
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    अमेरिका

    रूस के तेल और गैस पर कितनी निर्भर है दुनिया? रूस समाचार
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    अमेरिका में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, लेकिन अब भी भारत से सस्ता पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दुनिया-जहां: तेल की अर्थव्यवस्था, इसमें रूस का योगदान और क्या पड़ेगा प्रतिबंधों का असर? रूस समाचार

    रूस समाचार

    रूस के साथ बातचीत को लेकर अमेरिका ने की भारत की आलोचना, कहा- बेहद निराशाजनक अमेरिका
    यूक्रेन में अभी भी मौजूद है 50 भारतीय, वापसी के लिए कुछ ही तैयार- सरकार यूक्रेन
    अगर चीन LAC का उल्लंघन करता है तो रूस नहीं करेगा भारत की मदद- अमेरिकी अधिकारी चीन समाचार
    भारत को कच्चे तेल पर बड़ा डिस्काउंट देने को तैयार रूस- रिपोर्ट दुनिया

    कैंसर

    भारत में तेजी से फैल रहा है कैंसर, एक साल में हुई 300% की वृद्धि भारत की खबरें
    बच्चे की मौत के बाद हजारों स्पोर्ट्स कारों के साथ निकली शवयात्रा, भावुक कर देगा कारण अजब-गजब खबरें
    खाने में कड़वा लेकिन गुणाें से भरपूर है करेला, जानिए इसके फायदे भारत की खबरें
    विश्व कैंसर दिवस: शरीर के इन संकेतों की पहचान करके फौरन करवाएं कैंसर का इलाज लाइफस्टाइल

    व्लादिमीर पुतिन

    रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल किए जाने की कितनी है संभावना? अमेरिका
    क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन? अमेरिका
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025