NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत
    यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत
    दुनिया

    यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    February 24, 2022 | 01:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत
    यूक्रेन में घुसी रूस की सेना, कई जगहों पर मिसाइलों से हमला

    यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान में अभी तक कम से कम सात लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन ने सात लोगों की मौत और नौ लोगों के जख्मी होने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर दिया है। रूस के सैनिक और सैन्य वाहन यूक्रेन की सीमा में घुस गए हैं।

    पुतिन ने किया था सैन्य अभियान का ऐलान

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का विसैन्यीकरण और नागरिकों की सुरक्षा करना इस अभियान का मकसद होगा। पूर्वी यूक्रेन में सरकारी बलों से लड़ रहे विद्रोहियों के उससे मदद मांगने के बाद रूस ने ये कदम उठाया है। जानकारों का कहना है कि ये सैन्य अभियान कुछ और नहीं बल्कि यूक्रेन पर रूस का हमला है और रूस ने युद्ध छेड़ दिया है।

    क्रीमिया और बेलारूस की तरफ से यूक्रेन में घुसी रूसी सेना

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,रूस सेना के विमान बेलारूस और क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन की सीमा में घुसे हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल से भी हमला किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना रूस के आक्रमण का जवाब दे रही है और दुश्मन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले रूस ने दावा किया था कि उसकी सेना को यूक्रेनियन सैनिकों की तरफ से किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा था।

    भारतीय दूतावास ने की नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील

    यूक्रेन स्थित दूतावास ने भारतीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और जहां है, वहीं रहने को कहा है। कीव की तरफ आ रहे लोगों को वापस सुरक्षित और पश्चिमी सीमा की तरफ लौटने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि दूतावास में काम जारी है और लोगों को एडवायजरी का पालन करना चाहिए। यूक्रेन और आसपास के देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में रूसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

    रूस से सैन्य अभियान रोकने की अपील

    यूक्रेनियन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति, जर्मन चांसलर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बात की है। उन्होंने पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ हमले को तुरंत रोकने की अपील की और कहा कि रूस के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए और यूक्रेन को रक्षा और आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। यूरोपीय संघ और जर्मनी समेत कई अन्य देशों ने भी रूस से सैन्य अभियान रोकने की अपील की है।

    बाइडन बोले- रूस को इसके परिणाम भुगतने होंगे

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के इस हमले पर ट्वीट करते हुए कहा कि दुनिया इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराएगी और इसमें जीवन की विनाशकारी हानि होगी। हमले को अकारण और अनुचित बताते हुए बाइडन ने कहा कि रूस को इसके परिणाम भुगतने होंगे। बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत कर रूस की आलोचना भी की। उन्होंने G-7 समूह और अपने सहयोगियों के साथ बैठक का ऐलान भी किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन संकट
    यूक्रेन युद्ध

    रूस समाचार

    यूक्रेन पर रूस के हमले पर वैश्विक नेताओं और देशों ने क्या प्रतिक्रिया दी? यूक्रेन संकट
    यूक्रेन संकट: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पार, आठ सालों में सर्वाधिक व्लादिमीर पुतिन
    रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, पुतिन ने किया सैन्य अभियान का ऐलान व्लादिमीर पुतिन
    रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत की 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत किया अमेरिका

    यूक्रेन

    यूक्रेन संकट: बातचीत के लिए तैयार, लेकिन देश के हितों से नहीं होगा समझौता- पुतिन रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन तनाव का भारतीय बाजार और लोगों पर क्या असर पड़ेगा? भारत की खबरें
    यूक्रेन सीमा से 20 किलोमीटर दूरी तक आई रूसी सेना, सैनिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ी अमेरिका
    यूक्रेन से 240 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान भारत की खबरें

    व्लादिमीर पुतिन

    यूक्रेन संकट: अमेरिका समेत दूसरे देशों ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध अमेरिका
    यूक्रेन: युद्ध की आशंका बढ़ी; रूस ने दो विद्रोही इलाकों को दी मान्यता, सेना भी भेजेगा अमेरिका
    यूक्रेन पर बैठक करने को तैयार हुए बाइडन और पुतिन, लेकिन अमेरिका ने रखी एक शर्त इमैनुएल मैक्रों
    यूक्रेन ने मांगी नई सुरक्षा गारंटी, पश्चिमी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रूस समाचार

    यूक्रेन संकट

    यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार की योजना क्या है? भारत की खबरें
    यूक्रेन-रूस के बीच तनाव पर UNSC में भारत ने क्या कहा? रूस समाचार
    रूस ने लगाया FSB चौकी पर बम दागने का आरोप, यूक्रेन ने किया खारिज अमेरिका
    भारत ने अपने राजनयिकों के परिवार वालों और अन्य नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा भारत की खबरें

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- अपने करीबियों के हाथों ही मारे जाएंगे पुतिन वोलोडिमीर जेलेंस्की
    G-20 बैठक में प्रधानमंत्री मोदी बोले- असफल हो गई है वैश्विक शासन की व्यवस्था G-20 शिखर सम्मेलन
    रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत रूस समाचार
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023