NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?
    दुनिया

    रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?

    रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 03, 2022, 03:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया?
    यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस ने अब तक किन-किन शहरों पर किया है कब्जा?

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही रूस ने हमलों को तेज करते हुए सरकारी भवनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सुबह रूसी सेना ने राजधानी कीव, खारकीव और ओख्तिरका के कई शहरों पर मिसाइल दागते हुए दर्जनों इमारतों को तबाह कर दिया। गुरुवार को रूस ने खेरसन पर कब्जे का दावा किया था। आइए जानते हैं रूस ने किन शहरों पर कब्जा कर चुका है।

    रूस ने दक्षिणी शहर काखोवका पर हो चुका है रूस का कब्जा

    बता दें कि रूस की सेना ने गत 27 फरवरी को सबसे पहले दक्षिण यूक्रेन में स्थित काखोवका शहर पर अपना कब्जा जमा लिया था। यूक्रेन के मीडिया ने भी इस छोटे लेकिन रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण शहर पर कब्जे की बात कही थी। यह शहर नदी के किनारे स्थित है और यहीं से क्रीमिया को पानी की सप्लाई होती है। क्रीमिया पहले यूक्रेन का हिस्सा था, लेकिन 2014 में रूस ने हमला कर इस पर कब्जा कर लिया था।

    रूस ने खेरसन शहर पर पूरी तरह किया कब्जा

    रूस ने बुधवार को यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर हमला करते हुए उसके स्थानीय केंद्र को पूर्ण नियंत्रण में लेने का दावा किया था। इसके बाद गुरुवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने भी शहर पर रूस के कब्जे की पुष्टि कर दी है। खेरसन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने रूसी सैनिक से नागरिकों को गोली न मारने और शवों को एकत्र करने की अनुमति मांगी है। इसी के साथ रूस के कब्जे में पहला बड़ा शहर आ गया है।

    तीन लाख के करीब है खेरसन की आबादी

    बता दें कि खेरसन की दक्षिणी यूक्रेन का रणनीतिक शहर है। यहां की आबादी करीब तीन लाख है। यह नीपर नदी के तट पर बसा है और यह नदी काला सागर में जाकर मिलती है। इस शहर पर कब्जा करने से नीपर नदी पर बना बंदरगाह भी रूसी के कब्जे में आ गया है। ऐसे में वह पानी की नहर को भी खोल सकते हैं और अपने अधिकर क्षेत्र वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में पानी की आपूर्ति बहाल कर सकते हैं।

    मेलिटोपोल पर भी कब्जा कर चुकी है रूसी सेना

    रूसी सेना ने दक्षिण यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर भी कब्जा कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले रूस ने गत 26 फरवरी को भी इस शहर पर कब्जा करने का दावा किया था, लेकिन उस दौरान ब्रिटेन की खूफिया एजेंसी ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को रूस सैनिकों ने शहर में बड़ा हमला करते हुए इसके प्रशासनिक केंद्र को अपने कब्जे में ले लिया था।

    खारकीव पर कब्जे के करीब पहुंची रूसी सेना

    खेरसन पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना अब यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जा करने के करीब पहुंच गई है। बुधवार रात को रूसी सेना ने खारकीव में सिटी काउंसिल और स्कूल भवन को मिसाइल से निशाना बना लिया था और शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी थी। हालांकि, यूक्रेन के सैनिक अभी एयर स्ट्राइक से लेकर जमीनी जंग जारी रखे हुए हैं। ऐसे में रूस ने अभी तक कब्जे की पुष्टि नहीं की है।

    रूस के दृष्टिकोण से काफी अहम है खारकीव

    युद्ध में रूस के दृष्टिकोण से 14 लाख की आबादी वाला खारकीव शहर काफी अहम है। सोवियत संघ रूस के वक्त यह यूक्रेन की पहली राजधानी था, लेकिन 1930 के बाद कीव को राजधानी बना दिया गया। दूसरे विश्वयुद्ध में खारकीव की अहम भूमिका थी।

    रूसी सेना ने किया चेर्निहाइव और मारियुपोल को कब्जे में लेने का दावा

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दक्षिण यूक्रेन के ही चेर्निहाइव और मारियुपोल शहरों पर भी कब्जा करने का दावा किया था, लेकिन ब्रिटिश सैन्य खूफिया एजेंसी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों ही शहर फिलहाल यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। हालांकि, इन दोनों शहरों को रूस की सेना ने चारों ओर से घेर लिया है और लगातार हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि शाम तक इन कब्जा कर लिया जाएगा।

    कीव पर कब्जे के लिए लगातार बमबारी कर रही रूसी सेना

    रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को भी चारें और से घेर लिया है और लगतार बमबारी कर रही है।सेना ने शहर की भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति को भी बंद कर दिया है। इसके कारण लोग शहर छोड़कर भागने लगे हैं। वहीं यूक्रेन किसी भी हाल में रूसी सैनिकों को कीव में घुसने से रोकने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए यूक्रेन की सेना ने कीव को जोड़ने वाला पुल उड़ा दिया है।

    इन प्रमुख जगहों पर कब्जा जमा चुकी है रूसी सेना

    रूसी सेना भले ही राजधानी कीव में पूरी तरह दाखिल नहीं हो पाई है, लेकिन उसने उत्तर-पूर्वी शहर कोनोटोप पर कब्जा कर लिया है। इसी तरह कीव के सैन्य एयरबेस, स्नेक द्वीप, कीव से 108 किलोमीटर दूर चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट और एंटोनोव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इसी तरह रूसी सेना लीव शहर और काला सागर बंदरगाह के पास बने सैन्य बेस कैंप पर मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रूस समाचार
    यूक्रेन संकट
    कीव
    यूक्रेन युद्ध

    रूस समाचार

    बेलारूस में रणनीतिक परमाणु हथियार तैनात कर सकेगा रूस, दोनों देशों में हुआ समझौता परमाणु हथियार
    #NewsBytesExplainer: रूस का बखमुत पर कब्जे का दावा, रूस-यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह शहर? यूक्रेन
    रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत यूक्रेन युद्ध
    रूस से ज्यादा तेल आयात कर रहा भारत, न्यूनतम स्तर पर पहुंची OPEC की हिस्सेदारी  इराक

    यूक्रेन संकट

    यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता  यूक्रेन युद्ध
    #NewsBytesExplainer: क्या गिरफ्तार होंगे व्लादिमीर पुतिन, ICC के गिरफ्तारी वारंट का मतलब क्या है? व्लादिमीर पुतिन
    संभव है कि भारत और चीन ने रूस को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोका- अमेरिका भारत-चीन संबंध
    यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी यूक्रेन

    कीव

    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन
    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन
    रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में 60 बड़े मिसाइल हमले किए रूस समाचार
    कीव पर दोबारा हमला कर सकता है रूस, तैयार कर रहा 2 लाख सैनिक- यूक्रेन यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध

    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश   रूस समाचार
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूस समाचार
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में यूक्रेन युद्ध समेत क्या-क्या खुफिया जानकारी लीक हुईं और ये किसने लीक कीं?  पेंटागन

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023