Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
दुनिया

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
लेखन भारत शर्मा
Apr 22, 2022, 08:30 pm 4 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हुआ कितना नुकसान और कितने सैनिकों की मौत हुई?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को शुक्रवार को 57 दिन पूरे हो गए। रूस लगातार हमलों के बाद भी अभी तक राजधानी कीव पर कब्जा नहीं जमा सका है, लेकिन गुरुवार को उसने सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, इस जंग में यूक्रेन के साथ रूस को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में उसने अब तक 21,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतारा है।

दावा
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर किया रूस के नुकसान का दावा

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अपनी सेना की जानकारी के आधार पर ट्वीट कर युद्ध में रूस को अब तक हुए नुकसान का ब्यौरा दिया है। यूक्रेन के सेना का दावा है कि उसने युद्ध में अब तक 21,200 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा 838 युद्धक टैंक, 176 लड़ाकू विमान, 153 हेलीकॉप्टर, 2,162 बख्तरबंद वाहन, 397 मिसालइल, 69 विमान रोधी मिसाइल, 76 ईंधन टैंक, 27 विशेष उपकरण और 138 अन्य मिसाइलों को नष्ट किया है।

जानकारी
रूस ने स्वीकार नहीं की है भारी नुकसान की बात

यूक्रेन भले ही लगातार रूस को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहा है, लेकिन रूस ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है। गत दिनों रूस ने यूक्रेन के दावों को खारिज करते हुए महज 1,351 सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी।

स्वीकार
यूक्रेन ने स्वीकार की 3,000 सैनिकों की मौत की बात

इधर, गत दिनों ने रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि युद्ध में उसकी सेना ने यूक्रेन के 15,000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा 18,000 से अधिक सैनिक घायल हैं। इसी तरह परमाणु उर्जा संयंत्र सहित कई सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया था। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने 16 अप्रैल को इसे खारिज करते हुए 3,000 सैनिकों की मौत और 10,000 के घायल होने की बात स्वीकार की थी।

जानकारी
संयुक्त राष्ट्र ने किया 2,345 आम नागरिकों की मौत का दावा

संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक रूस के हमलों से यूक्रेन के 2,345 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा 2,919 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में कुल 5,264 आम नागरिक हताहत हुए हैं।

हालात
रूस ने किया मारियुपोल पर कब्जे का दावा

रूस की सेना यूक्रेन के शहरों पर लगातार मिसाइल से हमले कर रही है। इस बीच गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर मारियुपोल पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने शहर को आजाद कर दिया है। वर्तमान में सिर्फ अजोवस्टल स्टील संयंत्र को छोड़कर पूरे मारियुपोल पर रूसी सेना ने कब्जा है। बता दें कि रूसी सेना ने मारियुपोल को 90 प्रतिशत तक तबाह कर दिया है।

प्रस्ताव
रूस ने यूक्रेन की सेना को दिया आत्मसमर्पण का प्रस्ताव

इधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यदि यूक्रेनी सेना मारियुपोल शहर में आत्मसमर्पण करती है तो उसकी सेना अजोवस्टल स्टील संयंत्र पर हमला रोकने के लिए तैयार है। इसके बाद वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सकेगा। बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन ने स्टील प्लांट की घेराबंदी का आदेश दिया था। यदि रूसी सेना प्लांट पर हमला करती है तो इसमें सैनिकों के साथ सैकड़ों आम नागरिकों की भी मौत हो सकती है।

तैनाती
रूस ने डोनबास में तैनात किए 20,000 सैनिक

बता दें कि जीत हासिल करने के लिए रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। बुधवार को रूस ने एक दिन में 1,100 से अधिक हमले किए थे। वर्तमान में डोनबास में 20,000 से अधिक सैनिक तैनात है। रूस के सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक कमांडर मेजर जनरल रुस्तम ने कहा कि दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में हमलों का उद्देश्य डोनबास और दक्षिणी यूक्रेन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। यूक्रेन की सेना के पास आत्मसमर्पण का अच्छा विकल्प है।

कब्र
मारियुपोल में दिखी सामूहिक कब्रें

इधर, सैटेलाइट तस्वीरों ने रूस के हमलों से यूक्रेन में हुई तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में मारियुपोल शहर के पास 200 से अधिक सामूहिक कब्रें दिखाई दे रही हैं। यूक्रेन के दावा है कि रूसी सेना हमलों में मारे जाने वाले आम नागरिकों को शवों को इन्हीं कब्रों में दफन कर रही है। इसी तरह दोनेत्स्क में पलायन के कारण शहर में अब 16 लाख में से चार लाख लोग ही बचे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
व्लादिमीर पुतिन
संयुक्त राष्ट्र
यूक्रेन संकट
वोलोडिमीर जेलेंस्की
ताज़ा खबरें
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को दो विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को दो विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
जुलाई में दस्तक देगी नई ऑडी A8, इन फीचर्स से होगी लैस
जुलाई में दस्तक देगी नई ऑडी A8, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा
संगीत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में हैं युवाओं की पसंदीदा मनोरंजन
इंग्लैंड दौरे पर होने वाले इकलौते टेस्ट में केएल राहुल के खेलने पर संशय- रिपोर्ट
इंग्लैंड दौरे पर होने वाले इकलौते टेस्ट में केएल राहुल के खेलने पर संशय- रिपोर्ट खेलकूद
भारत ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
भारत ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
रूस समाचार
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
रूस में जासूसी के लिए इजराइली डिटेक्टिव ने ली भारतीय हैकर्स की मदद, समझें पूरा मामला
रूस में जासूसी के लिए इजराइली डिटेक्टिव ने ली भारतीय हैकर्स की मदद, समझें पूरा मामला टेक्नोलॉजी
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट देश
और खबरें
संयुक्त राष्ट्र
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष?
क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? दुनिया
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील
किसान आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टिप्पणी, दोनों पक्षों से अधिकतम संयम की अपील दुनिया
संयुक्त राष्ट्र ने भांग को मादक पदार्थों की सूची से हटाया, भारत ने भी किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र ने भांग को मादक पदार्थों की सूची से हटाया, भारत ने भी किया समर्थन दुनिया
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा दुनिया
दुनिया में प्रत्येक 130 महिलाओं में से एक आधुनिक गुलामी की शिकार- UN रिपोर्ट
दुनिया में प्रत्येक 130 महिलाओं में से एक आधुनिक गुलामी की शिकार- UN रिपोर्ट दुनिया
और खबरें
यूक्रेन संकट
यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट
यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट टेक्नोलॉजी
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना दुनिया
रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा दुनिया
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, भारतीय कॉलेजों में एडमिशन की मांग करियर
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की दुनिया
और खबरें
वोलोडिमीर जेलेंस्की
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन दुनिया
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया?
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? दुनिया
रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा
रूस ने किया मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का दावा दुनिया
रूस के मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हुआ मध्य यूक्रेन का निप्रो हवाई अड्डा
रूस के मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हुआ मध्य यूक्रेन का निप्रो हवाई अड्डा दुनिया
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर दागे रॉकेट, 35 की मौत और 100 घायल
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर दागे रॉकेट, 35 की मौत और 100 घायल दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022