NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं
    दुनिया

    रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं

    रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 28, 2022, 09:54 pm 0 मिनट में पढ़ें
    रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, ये रही आज की बड़ी घटनाएं
    रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध।

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। ऐसे में बड़ी तेजी से वहां के घटनाक्रमों में बदलाव हो रहा है। एक तरह जहां बेलारूस की सीमा पर गोमेल में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई, वहीं दूसरी ओर से रूस ने 36 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।रूस ने यह निर्णय यूरोपीय संघ के एलान के बाद लिया है। आइए प्रमुख घटनाओं पर नजर डालते हैं।

    बेलारूस में साढ़े तीन घंटे तक चली पहले दौर की शांति वार्ता

    बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको की पहल पर शांति वार्ता के लिए तैयार हुए रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक आपस में बातचीत की। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री अलेक्सी रेजनिकोव, सर्वेंट ऑफ द पीपल के प्रमुख डेविड अरखामिया और उप विदेश मंत्री निकोले टोचिट्स्की शामिल रहे। इसी तरह रूस के प्रतिनिधिमंडल में मिन्स्क के राजदूत, रूस के उप रक्षा मंत्री, एक वरिष्ठ सांसद और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की शामिल थे।

    वार्ता में यूक्रेन ने रखी युद्ध विराम की मांग

    यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, शांति वार्ता में उनकी का मुख्य मांगों में रूस द्वारा युद्ध विराम का ऐलान करना और अपने सैनिकों को यूक्रेन की जमीन से पीछे हटाना शामिल रहा। उन्होंने रूसी प्रतिनिधिमंडल से तत्काल रूसी सेना को वहां से हटाने की मांग रखी। हालांकि, रूस के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता में अपनी मांगों के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है। मेडिंस्की ने कहा कि वह निश्चित ही कुछ समझौतों पर पहुंचने में रुचि रखते हैं।

    रूस ने 36 देशों के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस

    इधर, वार्ता के बीच रूस ने ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन, इटली और कनाडा सहित 36 देशों से आने वाली उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। रूस के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि 36 देशों की एयरलाइन कंपनियों की उड़ानों पर रोक लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले 27 देशों के यूरोपीय संघ ने रूसी एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया था। उसके बाद रूस ने बदले की कार्रवाई में यह कदम उठाया है।

    बेलारूस ने दी रूस के परमाणु हथियारों की तैतानी की मंजूरी

    इधर, बेलारूस ने रूस के परमाणु हथियारों और रूसी सेना को स्थायी रूप से अपने यहां तैनाती की इजाजत दे दी है। इसके लिए बेलारूस में बकायदा मतदान कराया गया था। इसमें 65.16 प्रतिशत प्रतिभागियों ने रूस की मदद के समर्थन में वोट दिया था।

    रॉकेट हमलों से खारकीव में दर्जनों लोगों की मौत

    यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटन हेराशेंको ने बताया कि यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं।सोमवार को रूसी सेना ने शहर पर रॉकेट के जरिए कई भीषण हमले किए हैं। इनमें अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और शहर के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही डटे रहने की अपील की गई है।

    अमेरिका ने रूस पर फिर किया कड़ा प्रहार

    अमेरिकी विदेश विभाग ने रूसी वित्तीय प्रणाली के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत किसी भी अमेरिकी व्यक्ति द्वारा रूस के सेंट्रल बैंक, राष्ट्रीय धन कोष या रूस के वित्त मंत्रालय से जुड़े किसी भी लेनदेन के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। इसी तरह अमेरिका विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को तत्काल रूस छोड़ने का आदेश दिया है। इसके अलावा अमेरिका ने बेलारूस में संचालित अपने दूतावास को भी बंद करने का ऐलान किया है।

    दो दिन में हुई 16 बच्चों की मौत

    यूक्रेन के राजदूत ने बताया कि रूसी सेना ने पिछले दो दिनों में मिसाइलों से अनाथालय, किंडर गार्डन आदि को निशाना बनाया है। इनमें 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। लोगों के घर बर्बाद हो ग‌ए और हर तरफ से गोलीबारी हो रही है।

    ग्रीस ने भी रूस के लिए बंद किया एयरस्पेस

    यूरोपीय संघ के आदेशों की पालना से प्रेरित होकर सोमवार को ग्रीस ने भी रूसी एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।ग्रीस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। इसी तरह यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद की घोषणा करते हुए कहा है कि वह कुछ ही घंटों में यूक्रेन में अपने लड़ाकू विमान पहुंचा देगा। इसके पहुंचने के बाद यूक्रेन को जारी युद्ध में काफी मदद मिलेगी।

    यूक्रेन ने की सैन्य अनुभव वाले कैदियों को हथियार थमाने की तैयारी

    रूस के खिलाफ खुद को मजबूती देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बड़ा निर्णय किया है। उन्होंने कहा, "हम सैन्य अनुभव रखने और रूस के खिलाफ जारी युद्ध में लड़ने के इच्छुक कैदियों को रिहा करेंगे। हम सभी अपने देश और हमारे सुंदर यूक्रेन के लिए जिम्मेदार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम में से हर कोई एक योद्धा है। सभी योद्धा अपनी जगह पर हैं और मुझे विश्वास है कि हम सभी जीतेंगे। यूक्रेन की जीत हो!"

    रूस ने किया यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा करने का दावा

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि युद्ध में आगे बढ़ते हुए रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में जापोरीज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसी तरह रूसी सेना अब राजधानी कीव के बहुत ही करीब पहुंच गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन संकट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: मोदी ने 'पठान' से हाउसफुल हुए कश्मीर के सिनेमाघरों का किया जिक्र, जानें इतिहास कश्मीर
    कपिल शर्मा का डेब्यू एल्बम 'अलोन' हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कॉमेडियन कपिल शर्मा
    ऋतिक रोशन ने नितेश तिवारी की 'रामायण' से क्यों किया किनारा? जानिए वजह ऋतिक रोशन
    सचिन तेंदुलकर ने की चेतेश्वर पुजारा की तारीफ, बोले- उनकी उपलब्धियों की कद्र नहीं की जाती सचिन तेंदुलकर

    अमेरिका

    भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका को आपत्ति नहीं, प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे रूस समाचार
    भारत समेत कई अन्य देशों की निगरानी कर रहे हैं चीन के जासूसी गुब्बारे- रिपोर्ट  चीन समाचार
    तेलंगाना: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, अभिभावकों ने सरकार से मांगी मदद तेलंगाना
    अमेरिका के डेविड का कमाल, नौ साल की उम्र में ही पास कर लिया हाईस्कूल ऑनलाइन स्टडी

    रूस समाचार

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा

    व्लादिमीर पुतिन

    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोडिमीर जेलेंस्की
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति रूस समाचार
    ओडिशा: हफ्तेभर में पुतिन के आलोचक समेत दो रूसी नागरिकों की मौत, लग रहे विभिन्न कयास ओडिशा

    यूक्रेन संकट

    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन
    यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC NEET
    गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट अमेरिका
    यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट ट्विटर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023