NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    अगली खबर
    रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    यूक्रेन में सामूहिक कब्रों में मिले शवों को जांच के लिए ले जाते चिकित्साकर्मी।

    रूस-यूक्रेन युद्ध: हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का हुआ था रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 26, 2022
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से अधिक समय हो गया है। इसमें यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

    यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार करने और शवों को सामूहिक कब्रों में दफन करने का आरोप लगाया है।

    इसी बीच राजधानी कीव के उत्तर में सामूहिक कब्रों से निकाले गए शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि रूसी सेना द्वारा हत्या से पहले कुछ यूक्रेनी महिलाओं का रेप भी किया गया था।

    बयान

    हत्या से पहले रेप किए जाने के मिले हैं सबूत- डॉक्टर

    इंडिया टुडे के अनुसार, यूक्रेन के फोरेंसिक डॉक्टर व्लादिस्लाव पिरोवस्की ने कहा, "हमारे पास पहले से कुछ मामले हैं जो बताते हैं कि इन महिलाओं को गोली मारने से पहले दुष्कर्म किया गया था। इन महिलाओं की हत्या क्षेत्र पर रूस के महीने भर के कब्जे के दौरान की गई थी।"

    उन्होंने कहा, "हम अधिक विवरण नहीं दे सकते हैं, क्योंकि मेरे सहयोगी अभी भी डाटा एकत्र कर रहे हैं और अभी भी जांच के लिए सैकड़ों शव हैं।"

    भयावहता

    "कई शवों के कुचल दिए गए चेहरे"

    पिरोवस्की ने कहा, "हमारी टीम प्रतिदिन करीब 15 शवों का पोस्टमार्टम कर रही है। इनमें कई क्षत-विक्षत शव शामिल है। कई शव जले हैं और कुछ क्षत-विक्षत हैं, जिन्हें पहचानना असंभव है। कुछ के चेहरों को कुचल दिया है तो कई शवों के सिर ही नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "कुछ महिलाओं के शवों की जांच में संकेत मिले हैं कि उन्हें स्वचालित बंदूकों से मारा गया था। कई महिलाओं की पीठ में गोलियों के छह से ज्यादा छेद मिले हैं।"

    विवरण

    कार्यालय को भेजा गया है पूरा विवरण- टकालेंको

    कीव क्षेत्र के एक वरिष्ठ अभियोजक ओलेह टकालेंको ने कहा कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की ओर से कथित दुष्कर्म का विवरण उनके कार्यालय को भेज दिया गया है।

    उन्होंने कहा, "दुष्कर्म एक बहुत ही नाजुक और संवेदनशील मामला है। फोरेंसिक डॉक्टरों के पास महिला पीड़िताओं के प्राइवेट पार्ट की जांच करने और दुष्कर्म के संकेतों की तलाश करने का एक विशिष्ट कार्य है। इसके आधार पर ही दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।"

    परेशानी

    दुष्कर्म या यौन शोषण के संकेत ढूंढना है मुश्किल कार्य

    एक विदेशी मृत्यु-समीक्षक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, "कुछ शव इतनी खराब स्थिति में हैं कि उनसे दुष्कर्म या यौन शोषण के संकेत ढूंढना बहुत मुश्किल कार्य है, लेकिन हम महिलाओं के कुछ मामलों में सबूत जुटा रहे हैं। हम मानते हैं कि हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था।"

    बता दें कि यूक्रेन के कई शहरों में गलियों में भी दर्जनों शव पड़े मिले थे और उनकी स्थिति बहुत ही अधिक खराब पाई गई थी।

    पृष्ठभूमि

    बुका के बाद मारियुपोल में भी दिखी सामूहिक कब्रें

    बता दें कि पिछले महीने कीव के उत्तरी क्षेत्र के शहरों पर यूक्रेन के कब्जा हासिल करने के बाद वहां सैकड़ों शव पड़े मिले थे। बुका शहर में सामूहिक कब्रों में 410 से अधिक शव मिलने की पुष्टि हुई थी।

    गत दिनों मारियुपोल शहर के पास 200 से अधिक सामूहिक कब्रें दिखाई दी थी।

    यूक्रेन के दावा है कि रूसी सेना आम नागरिकों के शवों को इन्हीं कब्रों में दफन किया है। सैटेलाइज तस्वीरों में ये कब्रें दिख रही है।

    जानकारी

    संयुक्त राष्ट्र ने किया 2,345 आम नागरिकों की मौत का दावा

    संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक रूस के हमलों से यूक्रेन के 2,345 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा 2,919 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में कुल 5,264 आम नागरिक हताहत हुए हैं।

    हालात

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूसी सेना लगातार मिसाइल हमले कर रही है। गत गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर मारियुपोल पर जीत का दावा किया था।

    इसके अलावा रूस ने वर्तमान में डोनबास में 20,000 से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं, जो यूक्रेन के शहरों में लगातार घातक हमले कर रहे हैं। यही कारण है कि अब यूक्रेन के अधिक शहर पलायन के चलते खाली नजर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    रेप
    हत्या
    यूक्रेन संकट

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध के विरोध में पुतिन के करीबी अधिकारी ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ा- रिपोर्ट व्लादिमीर पुतिन
    NATO का दावा- यूक्रेन युद्ध में मारे गए 7,000 से 15,000 रूसी सैनिक यूक्रेन
    यूक्रेन को दी जाने वाली मदद बढ़ाएगा NATO, पूर्वी सदस्य देशों में सैन्य तैनाती भी बढ़ेगी यूक्रेन
    युद्ध की शुरुआत के बाद यूक्रेन और रूस ने पहली बार रिहा किए एक-दूसरे के सैनिक यूक्रेन

    रेप

    राजस्थान: थाना परिसर में पुलिसवाले ने तीन दिन तक किया महिला का रेप, गिरफ्तार राजस्थान
    चेन्नई: चॉकलेट देने के बहाने बच्चों को अश्लील फिल्में दिखाने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार चेन्नई
    कानपुर: गैंगरेप पीड़ित बच्ची के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार का हत्या का आरोप कानपुर
    मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार मुंबई

    हत्या

    लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या किया जाना गलत नहीं- राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: प्रेम प्रसंग में युवक की कैमरे के सामने पीट-पीट कर हत्या राजस्थान
    केरल: कोबरा सांप से डसवाकर पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को मिली दोहरी उम्रकैद केरल
    सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया हरियाणा

    यूक्रेन संकट

    यूक्रेन: युद्ध की आशंका बढ़ी; रूस ने दो विद्रोही इलाकों को दी मान्यता, सेना भी भेजेगा अमेरिका
    यूक्रेन-रूस के बीच तनाव पर UNSC में भारत ने क्या कहा? रूस समाचार
    यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार की योजना क्या है? भारत की खबरें
    यूक्रेन संकट: अमेरिका समेत दूसरे देशों ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025