Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?
दुनिया

यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?

यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?
लेखन भारत शर्मा
Mar 15, 2022, 07:49 pm 4 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ?
यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीयन संघ?

रूस और यूक्रेन के बीच 20वें दिन भी युद्ध जारी रहा। रूसी सेना राजधानी कीव में दाखिल होने के लिए लगातार हमले कर रही है। इससे यूक्रेन के हालात बदतर हो गए हैं। इसके चलते पिछले 20 दिनों में 30 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं। इनमें अधिकतर ने यूरोपीय संघ (EU) से संबंधित देशों में शरण ली है और वहां उन्हें मदद भी मिल रही है। आइए जानते हैं EU इनकी कैसे मदद कर रहा है।

सबसे ज्यादा
पोलैंड में ली है सबसे अधिक लोगों ने शरण

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के कारण अब तक 30 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं और उन्होंने EU के पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया में शरण ली है। हालांकि, 15 लाख से अधिक लोगों ने अकेले पोलैंड में शरण ली है, जबकि शेष अन्य देशों में पहुंचे हैं। इसी बीच EU ने भी शरणार्थियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए उनके निवास, नौकरी और चिकित्सा सुविधा के लिए विशेष नीति तैयार की है।

बाल्कन युद्ध
बाल्कन युद्ध के अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देशों को किया लागू

27 देशों वाले EU ने यूक्रेन से आए शरणार्थियों की मदद के लिए 1990 के दशक में बॉल्कन युद्ध के बाद साल 2001 में बनाए गए अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देशों को लागू किया है। बड़ी बात यह है कि EU ने 2015 में सीरिया युद्ध के बाद शरण लेने पहुंचे लाखों लोगों के लिए भी इसे लागू नहीं किया था, लेकिन अब यूक्रेन के हालातों को देखते हुए EU के सभी सदस्य देशों ने इसे लागू करने के सहमति जताई है।

जानकारी
क्या है EU के अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देश

अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देश में EU के 27 देशों में आए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए न्यूनतम मानक निर्धारित करता है। इसके तहत सदस्य राष्ट्र चाहे तो अधिक सुविधाएं भी दे सकते हैं। इसमें शरणार्थियों को वहां बसाने का भी प्रावधान है।

पात्रता
यूक्रेन के किन लोगों को मिलेगा अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देशों का लाभ?

EU के अस्थायी संरक्षण दिशानिर्देश यूक्रेन के उन सभी नागरिकों पर लागू होगा जो 24 फरवरी, 2022 को रूस के हमले के बाद पलायन कर वहां पहुंचे हैं। इसी तरह वहां पहुंचे लोगों के परिजनों (पत्नी, अविवाहित बच्चे और खूनी संबंध) और यूक्रेन में पहले से शरणार्थी रहे लोगों पर भी लागू होगा। हालांकि, यूक्रेन में कम समय से रहने वाले लोग या फिर पढ़ाई के लिए अन्य देशों से आने वाले छात्रों के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी।

अवधि
कितने समय तक EU में रह सकेंगे यूक्रेन के नागरिक

EU के नए मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन के नागरिकों को EU के सभी देशों में 90 दिनों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति है। ऐसे में इसके खत्म होने के बाद वह अगले एक साल तक किसी भी देश में रह सकते हैं और अस्थायी सुरक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यूक्रेन के हालातों को देखते हुए इस अवधि को तीन साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान शरणार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी।

सुविधा
अस्थायी संरक्षण के दौरान शरणार्थियों को क्या-क्या सुविधा मिलेगी?

EU के कुछ देश तो पहले से ही शरणार्थियों को मुफ्त रेल और बस यात्रा सहित अन्य सुविधा दे रहे हैं, लेकिन नए मसौदा प्रस्ताव के तहत शरणार्थियों को अस्थायी आवास, रोजगार और चिकित्सा सुविधा देने का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत शरणार्थियों को जीवन यापन करने के लिए नौकरियों में आवेदन करने और अस्पतालों में मुफ्त उपचार प्राप्त करने की अनुमति होगी। इसी तरह 18 साल से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दी जाएगी।

बच्चे
अकेले आने वाले बच्चों के लिए विशेष प्रावधान

युद्ध के दौरान अपनी जान बचाकर अकेले ही EU के देशों में पहुंचने वाले बच्चों को उनके परिजनों या रिश्तेदारों तक पहुंचाने के लिए सभी देशों में सेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे और उनकी पूरी मदद की जाएगी। यदि बच्चे के परिजन नहीं मिलते हैं तो उन्हें गोद देने के भी प्रयास किए जाएंगे या फिर उन्हें उन वयस्कों के साथ रखा जाएगा, जिनके साथ वह आए हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

हालात
वर्तमान में क्या है यूक्रेन के हालात?

यूक्रेन युद्ध का आज 20वां दिन है और रूस के हमले लगातार जारी हैं। रूसी सेना कई शहरों पर कब्जा कर चुकी है और कीव की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, उसे कीव पर नियंत्रण पाने में मशक्कत करनी पड़ रही है और उसने नुकसान भी झेला है। कीव की भौगोलिक स्थित और वहां का इलाका उसकी सुरक्षा में मदद कर रहा है। यह शहर कई तरफ से नदियों से घिरा है और पुलों पर यूक्रेनी सेना का कब्जा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पोलैंड
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम खेलकूद
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को क्यों बनाया मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को क्यों बनाया मुख्यमंत्री? राजनीति
सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार, अब गाड़ियों की बिक्री में होगी बढ़ोतरी
सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार, अब गाड़ियों की बिक्री में होगी बढ़ोतरी ऑटो
पोलैंड
यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं?
यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं? दुनिया
यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री
यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री दुनिया
यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ?
यूक्रेन युद्ध: भारत ने पोलैंड शिफ्ट किया अपना दूतावास; आज दिनभर और क्या-क्या हुआ? दुनिया
रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं?
रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं? दुनिया
COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश
COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश दुनिया
और खबरें
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन संकट
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC करियर
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट
यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट टेक्नोलॉजी
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022