NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इजरायल-हमास युद्ध, तुर्की भूकंप और टाइटन में विस्फोट; जानें साल 2023 की बड़ी घटनाएं
    अगली खबर
    इजरायल-हमास युद्ध, तुर्की भूकंप और टाइटन में विस्फोट; जानें साल 2023 की बड़ी घटनाएं
    साल 2023 भूकंप और युद्ध के लिहाज से काफी विनाशकारी रहा

    इजरायल-हमास युद्ध, तुर्की भूकंप और टाइटन में विस्फोट; जानें साल 2023 की बड़ी घटनाएं

    लेखन महिमा
    Dec 27, 2023
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    साल 2023 त्रासदियों के लिहाज से काफी उथल-पुथल भरा रहा। हिंसा, भूकंप और युद्ध जैसे बड़ी घटनाओं ने कई लोगों की जान ली।

    तुर्की में भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हुई तो यूक्रेन और रूस के बीच जंग ने देशों की अर्थव्यवस्थाओं को झटका दिया। इसी बीच इजरायल-हमास युद्ध भी शुरू हो गया, जो अभी भी जारी है।

    आइए एक नजर साल 2023 की बड़ी त्रासद घटनाओं पर डालते हैं।

    इजरायल-हमास  

    इजरायल और हमास के बीच शुरू हुआ युद्ध 

    7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों के बीच युद्ध शुरू हो गया।

    82 दिन से जारी इस युद्ध में 20,000 से अधिक फिलिस्तीनियों और इजरायलियों की जान चली गई है।

    इससे गाजा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति की कमी है और स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त हो गई है।

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खात्मे तक युद्ध जारी रखने की बात कही है।

    तुर्किये भूकंप

    तुर्की में आए भयानक भूकंप ने ली हजारों जानें

    6 फरवरी को तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र गजिएनटेप प्रांत के पूर्व में नूर्दगी से करीब 23 किलोमीटर दूर था।

    इस विनाशकारी भूकंप में तुर्की और सीरिया में करीब 55,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और एक लाख से अधिक लोग घायल हो गए।

    दोनों देशों में कई दिनों तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया था। इसे दशक का सबसे विनाशकारी भूकंप माना गया।

     पनडुब्बी टाइटन  

    टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी में विस्फोट 

    18 जून को अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गई पनडुब्बी 'टाइटन' का संपर्क गहराई में जाकर टूट गया था। कई देशों के गोताखोर इसकी खोजबीन में जुटे थे।

    आखिरकार 4 दिनों बाद अमेरिकी तटरक्षक ने टाइटन का मलबा मिलने की सूचना दी जिसमें सामने आया है कि समुद्र की गहराई में जाने पर पनडुब्बी में दबाव के कारण विस्फोट हुआ था।

    इस हादसे में पनडुब्बी सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी।

    रूस-यूक्रेन 

    इस साल भी जारी रहा रूस-यूक्रेन युद्ध

    पिछले 22 महीनों से रूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है।

    इस युद्ध में पश्चिम समर्थिक मीडिया यूक्रेन के पक्ष में दावे करती है तो रूसी मीडिया अपने देश के समर्थन में।

    अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, अक्टूबर तक यूक्रेन के डेढ़ लाख सैनिकों की मौत हुई है।

    वर्तमान में रूस ने यूक्रेन के शहरी केंद्रों पर ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं। फिलहाल शांति वार्ता रुकी हुई है और समाधान का कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा।

    डोनाल्ड ट्रम्प  

    कानूनी मुकदमों में घिरे डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल कई कानूनी मुश्किलों में फंसे। उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया गया और वे इस तरह के मुकदमे झेलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

    हाल ही में कोलोराडो के कोर्ट ने राज्य में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर ही रोक लगा दी है।

    मार्च में ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को किए गए गुप्त धन भुगतान से संबंधित मामले में भी दोषी ठहराए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इजरायल-हमास युद्ध
    डोनाल्ड ट्रंप
    रूस समाचार
    यूक्रेन संकट

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इजरायल-हमास युद्ध

    कांग्रेस की मांग, गाजा पट्टी पर हमले रोकने के लिए अमेरिका-यूरोपीय संघ पर दबाव डाले सरकार कांग्रेस समाचार
    इजरायल-हमास युद्ध: दक्षिणी गाजा में हवाई हमले में बच्चों समेत 26 लोगों की मौत इजरायल
    इजरायल-हमास युद्ध: प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के बदले अभी नहीं हुआ कोई समझौता बेंजामिन नेतन्याहू
    इजरायल-हमास युद्ध: भारत ने दूसरी बार फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए भेजी राहत सामग्री भारत सरकार

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका: पॉर्न स्टार को रुपये देने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चलेगा मुकदमा अमेरिका
    कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनके आरोप में फंसे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राजनीतिक करियर में देखे कई उतार-चढ़ाव, जानें उनके कुछ मामले अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप के पॉर्न स्टार को 'हश मनी' देने का पूरा मामला क्या है? अमेरिका

    रूस समाचार

    भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना, जानिए कितना पीछे पाकिस्तान  अमेरिका
    'पठान': रूस और CIS देशों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म शाहरुख खान
    रूस: व्यक्ति ने घर पर सर्जरी कर दिमाग में डाली चिप, सपने नियंत्रित करने की कोशिश अजब-गजब खबरें
    रूस: इस महिला के पास है दुनिया की सबसे बड़ी नर बिल्ली, जानिए कितनी है लंबाई अजब-गजब खबरें

    यूक्रेन संकट

    कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल अमेरिका
    MBBS की पढ़ाई के लिए यूक्रेन क्‍यों जाते हैं भारतीय छात्र? यूक्रेन युद्ध
    रूस से युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहा है एलन मस्क का स्टारलिंक, जानें कैसे एलन मस्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025