NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल?
    अगली खबर
    क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल?
    क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल?

    क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल?

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 07, 2022
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को 12वें दिन भी युद्ध जारी है। इससे रूसी सेना से घिरे यूक्रेन के कई शहरों में मूलभूत चीजों की कमी आने लगी है।

    यूक्रेन ने मानवीय कॉरिडोर के जरिए लोगों को वहां से निकालने के लिए रूस से अस्थाई सीजफायर की मांग की है।

    इस पर रूस ने राजधानी कीव सहित चार शहरों में अस्थाई सीजफायर का ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं क्या होता है मानवीय कॉरिडोर और इनका क्या महत्व है।

    ऐलान

    रूस ने इन शहरों में किया है अस्थायी सीजफायर का ऐलान

    रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खारकीव, मारियुपोल और सुमी में अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है।

    यहां रूस के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 से रात 9 बजे तक कोई हमला नहीं किया जाएगा। इस समय में इन शहरों में मानवीय कॉरिडोर बनाए जाएंगे और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जाएगा।

    बता दें कि रूस ने शनिवार को भी मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया है, लेकिन यह सफल नहीं हो पाया था।

    जानकारी

    दोनों देशों ने लगाए थे एक-दूसरे पर आरोप

    यूक्रेन ने कहा था कि रूस ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसके कारण नागरिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने और उन्हें शहरों से निकलने नहीं देने का आरोप लगाया था।

    सवाल

    क्या होता है मानवीय कॉरिडोर?

    संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मानवीय कॉरिडोर दो या उससे अधिक देशों के बीच चलने वाले सशस्त्र संघर्ष में अस्थायी विराम के कई संभावित रूपों में से एक है।

    युद्ध के अस्थायी विराम के दौरान मानवीय कॉरिडोर के लिए एक विशिष्ट क्षेत्र में निर्धारित समयावधि के लिए संघर्ष में शामिल देश किसी भी प्रकार का हमला न करने के लिए सहमत होते हैं।

    ऐसे में उस विशिष्ट अवधि के दौरान वह निर्धारित क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित होता है।

    उपयोग

    किसके लिए बनाया जाता है मानवीय कॉरिडोर?

    युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय कॉरिडोर का निर्माण वहां रहने वाले लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की आपूर्ति करने या फिर वहां फंसे लोगों की सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए किया जाता है।

    मानवीय कॉरिडोर की आवश्यक उस ही स्थिति में पड़ती है जब किसी शहर की घेराबंदी कर दी जाती है और वहां की बिजली, पानी, खाद सहित अन्य बुनियादी आपूर्ति को पूरी तरह से बाधित कर दिया जाता है।

    जानकारी

    मानवीय आपदाओं का समाधान है मानवीय कॉरिडोर

    बता दें युद्ध के दौरान लोगों की मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति को बंद करना या फिर आम जनता को निशाना बनाते हुए बमबारी करना युद्ध के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए दोनों देश मानवीय कॉरिडोर बनाते हैं।

    स्थापित

    कौन स्थापित करता है मानवीय कॉरिडोर?

    युद्ध के दौरान अधिकतर मौकों पर मानवीय कॉरिडोर के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा ही बातचीत की जाती है, लेकिन कभी-कभी आपस में भिड़ने वाले दोनों पक्षों के स्थानीय समूह भी इस पर चर्चा कर उन्हें स्थापित कराते हैं।

    हालांकि, मानवीय कॉरिडोर के लिए युद्ध में शामिल सभी पक्षों की सहमति जरूरी होती है, लेकिन इससे सैन्य या राजनीतिक दुरुपयोग का खतरा भी रहता है।

    इस दौरान कॉरिडोर के जरिए हथियारों और ईंधन की तस्करी भी की जा सकती है।

    पहुंच

    मानवीय कॉरिडोर तक किस-किस की होती है पहुंच?

    मानवीय कॉरिडोर तक पहुंच संघर्ष के पक्षों द्वारा निर्धारित की जाती है। यह आमतौर पर तटस्थ नायक, संयुक्त राष्ट्र या रेड क्रॉस जैसे सहायता संगठनों तक सीमित है।

    वहीं, मानवीय कॉरिडोर के लिए सीजफायर के समय की अवधि, क्षेत्र और ट्रक, बस या विमान सहित परिवहन के अन्य साधनों को गलियारे का इस्तेमाल करने की अनुमति भी निर्धारित करते हैं।

    हालांकि, दुर्लभ मामलों में मानवीय कॉरिडोर एक पक्ष द्वारा ही बनाया जाता है।

    जानकारी

    ये भी कर सकते हैं मानवीय कॉरिडोर का इस्तेमाल

    युद्ध अपराध की सूचना मिलने पर युद्ध क्षेत्र में फंसे लोगों के साथ संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक, गैर सरकारी संगठन (NGO) और पत्रकार भी मानवीय कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जा सकता है।

    इस्तेमाल

    अब तक कहां और कब हुई है मानवीय कॉरिडोर की स्थापना?

    मानवीय कॉरिडोर की स्थापना 20वीं सदी के मध्य से की जा रही है। 1938 से 1939 तक तथाकथित किंडरट्रांसपोर्ट के दौरान यहूदी बच्चों को नाजी नियंत्रण वाले क्षेत्रों से निकालकर यूनाइटेड किंगडम भेजा गया था।

    1992-1995 के दौरान बोस्निया के साराजेवो की घेराबंदी और 2018 में सीरिया के घोउटा से लोगों की निकासी के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाए गए थे। इन गलियारों को युद्ध ग्रस्त इलाकों के लिए वरदान माना जाता है।

    जानकारी

    कई बार सफल नहीं हो पाए मानवीय कॉरिडोर के प्रयास

    ऐसा नहीं कि हर बार ही मानवीय कॉरिडोर की स्थापना के लिए संबंधित पक्ष सहमत हो। यमन में चल रहे युद्ध में संयुक्त राष्ट्र अब तक मानवीय कॉरिडोर स्थापित करने के लिए वार्ताओं में सफल नहीं हो पाया है। यह बेहद गंभीर स्थिति होती है।

    भारत को फायदा

    सीजफायर से भारत को फायदा, सुमी से छात्रों को निकालने में होगी आसानी

    रूस के इस सीजफायर से भारत को काफी फायदा हो चुका है क्योंकि सुमी में उसके लगभग 700 छात्र फंसे हुए हैं। इलाके में लड़ाई के कारण इन छात्रों को निकाला नहीं जा सका है।

    अगर आज सीजफायर का पालन होता है तो भारत इन सभी छात्रों को निकालने में सफल रहेगा।

    अन्य जगहों से भारत ने अपने लगभग सभी छात्रों को निकाल लिया है, लेकिन अगर फिर भी कोई रह गया है तो आज उसे निकाला जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन संकट

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    भारत की खबरें

    इस साल भारत में दस्तक दे रही मासेराती की दो शानदार कारें, जानें कब होंगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    भारत में पिछले साल बिके 16.9 करोड़ स्मार्टफोन, 5G डिवाइसेज का मार्केट भी बढ़ा लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    गुजरात: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 17 और शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू गुजरात
    भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन

    रूस समाचार

    क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन? अमेरिका
    रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक यूक्रेन
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री परमाणु हथियार
    भारत ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को भेजी मेडिकल और मानवीय सहायता नरेंद्र मोदी

    व्लादिमीर पुतिन

    6 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल नरेंद्र मोदी
    क्या है AK-203 राइफल्स की खासियत, जिनका भारत और रूस करेंगे साथ उत्पादन देश
    भारत और रूस के बीच पहली 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक, राजनाथ ने उठाया चीनी आक्रामकता का मुद्दा चीन समाचार
    यूक्रेन संकट को लेकर पुतिन और बाइडन की बातचीत, नहीं निकला कोई समाधान अमेरिका

    यूक्रेन संकट

    यूक्रेन संकट: रूस ने सीमा से वापस बुलाए कुछ सैनिक, तनाव कम होने का पहला संकेत रूस समाचार
    यूक्रेन पर तनाव के बीच रूस ने अपने कब्जे वाले क्रीमिया से वापस बुलाए सैनिक रूस समाचार
    भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या भारत की खबरें
    व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का फैसला कर लिया है- अमेरिकी राष्ट्रपति रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025