गुरूग्राम: खबरें
हरियाणा जमीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा को समन, ED के आरोपपत्र पर कोर्ट का संज्ञान
दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के गुरूग्राम स्थित शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया है।
हरियाणा के IMT मानेसर में हजारों कर्मचारी हड़ताल पर, पुलिस का लाठीचार्ज; जानिए है मामला
हरियाणा के गुरूग्राम में हड़ताल कर रहे प्रमुख औद्योगिक केंद्र IMT मानेसर के कर्मचारियों की गुरुवार को पुलिस से तीखी नोंक-झोक हो गई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।
सुप्रीम कोर्ट ने बच्ची के बलात्कार मामले में गुरुग्राम पुलिस को लगाई फटकार, कहा- रवैया शर्मनाक
हरियाणा के गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस पर सख्त नाराजगी जताई है।
गुरूग्राम में खुला देश का पहला LPG का ATM, कैसे काम करता है और कितना फायदेमंद?
पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत है। इस बीच हरियाणा के गुरूग्राम में खुले देश के पहले तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) के ATM ने लोगों का ध्यान खींचा है।
गुरूग्राम में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की दबकर मौत
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की दबकर मौत हो गई।
अजीत जैन ने गुरुग्राम में खरीदा 85 करोड़ रुपये का लग्जरी घर, ये उद्योगपति हैं पड़ोसी
अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के वरिष्ठ अधिकारी अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।
गुरुग्राम में अब होगी ड्रोन और AI रोबोट से डिलीवरी, इस कंपनी ने की शुरुआत
भारत की ड्रोन लॉजिस्टिक कंपनी स्काई एयर मोबिलिटी ने गुरूग्राम में देश की पहली एंड-टू-एंड ऑटोनॉमस ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोबोट डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है।
गुरूग्राम में लिव-इन पार्टनर ने युवती को बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा किया, हालत गंभीर
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर इतना बुरी तरह पीटा कि वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
नाेएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत के मामले में बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
टेस्ला ने गुरूग्राम में खोला अपना पहला चार्जिंग स्टेशन, जानिए क्या मिलेगी सुविधा
टेस्ला ने गुरूग्राम में अपने पहले चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है। यह शहर में हाल ही में लॉन्च किए गए शोरूम के बाद भारत में इसके विस्तार का एक और कदम है।
पाकिस्तानी जासूस बने गुरूग्राम के वकील ने पंजाब से जुटाए थे पैसे, 7 बार गया अमृतसर
हरियाणा के गुरूग्राम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार वकील रिजवान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरूग्राम की कंपनी को टेस्ला नाम इस्तेमाल करने से रोका, जानिए मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने एलन मस्क की टेस्ला को अंतरिम राहत देते हुए गुरूग्राम स्थित टेस्ला पावर इंडिया को इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और बैटरियों पर टेस्ला नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
दिल्ली में विस्फोट हुई i20 कार के बारे में क्या पता चला, शहर में कैसे घुसी?
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुंडई i20 कार के अंदर हुए भीषण विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक घायल हैं।
गूगल मैप पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का मिलेगा रियल-टाइप अलर्ट, जानिए कैसे करेगा काम
गुरूग्राम में वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गूगल के सहयोग से गूगल मैप्स पर नया फीचर शुरू किया है।
गुरूग्राम में युवती का शव सड़ी-गली अवस्था में किराए के मकान में मिला, लिव-इन पार्टनर लापता
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती का शव पिछले 4 दिन से मकान के अंदर बंद था।
गुरूग्राम के होटल में घुसे बदमाश, एयर इंडिया चालक दल के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटा
हरियाणा के गुरूग्राम में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां सेक्टर-42 स्थित एक होटल में कुछ अज्ञात लोग घुस गए और बंदूक के बल पर एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साथ लूटपाट की।
जियो पेमेंट्स बैंक को मिला गुरूग्राम-जयपुर हाईवे पर MLFF टोल सिस्टम का ठेका
जियो पेमेंट्स बैंक को गुरूग्राम और जयपुर के बीच 2 टोल प्लाजा पर फास्टैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) टोल संग्रह प्रणाली काे लागू करने का ठेका मिला है।
क्या है फर्जी कॉल सेंटर का मामला, जिसमें ED ने दिल्ली-गुरूग्राम और मुंबई में छापा मारा?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को दिल्ली समेत गुरूग्राम, मुंबई और नोएडा में तलाशी अभियान चला रही है और 15 ठिकानों पर जांच करने पहुंची है।
गुरूग्राम में इंजीनियर दंपति ने 3 साल पहले लव मैरिज की, हत्या-आत्महत्या कर जीवन खत्म किया
हरियाणा के गुरूग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर बाद में खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 3 युवतियों समेत 5 की मौत
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुग्राम के पास आज सुबह भीषण हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 युवतियों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर है।
उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, गुरूग्राम में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में यमुना उफान पर, आवासीय कॉलोनियों में घुसने लगा पानी; गुरूग्राम में बारिश से हाहाकार
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचकर उफान मारने लगा है। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
गुरूग्राम: निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में मिला बीटेक छात्रा का शव, जन्मदिन पार्टी से आई थी
हरियाणा के गुरूग्राम में BML मुंजाल विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक बीटेक छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा की पहचान भूमिका गुप्ता (23) के रूप में हुई है।
गुरूग्राम में फेल हो गया प्रशासन? विदेशी नागरिक सफाई के लिए आगे आए
हरियाणा के गुरूग्राम में रविवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली। प्रशासन और नगर निगम सफाई बनाए रखने में फेल साबित हुए तो विदेशी नागरिक ही शहर को साफ-सुथरा करने में जुट गए।
अब दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंच बनेगी आसान, कल से शुरू होंगे UER-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क मार्ग को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को 2 प्रमुख एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप भारत में बढ़ा रहे दायरा, 6 शहरों तक पहुंचे 'ट्रंप टावर'- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही भारत पर टैरिफ का बोझ लादकर उसे 'मृत अर्थव्यवस्था' बता रहे हों, लेकिन खुद के मुनाफे के लिए भारत अब भी उनके लिए बड़ा बाजार है।
गुरूग्राम में सैर पर निकली महिला पर अचानक झपट पड़ा पालतू कुत्ता, मालिक रोक नहीं पाया
हरियाणा के गुरूग्राम से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पालतू हस्की ने सड़क एक राहगीर महिला को दबोच लिया और घायल कर दिया।
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने दायर किया आरोपपत्र, शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में आरोपी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को हरियाणा के गुरूग्राम स्थित शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
गुरूग्राम में मुंबई-दिल्ली की तुलना में अधिक क्यों है टेस्ला मॉडल Y की कीमत?
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने भारत में मॉडल Y की घोषित का खुलासा कर दिया है। इसकी वेबसाइट पर 2 वेरिएंट- रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज RWD को सूचीबद्ध किया गया है।
राधिका यादव हत्याकांड: दोस्त बोली- पिता बहुत सख्त थे, उसका जीवन दयनीय बना रखा था
हरियाणा की युवा टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर कई नई जानकारियां दी हैं।
राधिका यादव हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट आई सामने, टेनिस एकेडमी को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या को लेकर नए खुलासे हुए हैं।
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, पिता के दावों का हुआ खंडन- रिपोर्ट
हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि राधिका की छाती पर 4 गोलियां मारी गई थीं।
गुरूग्राम: मुंबई एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा केमिकल से भरा ट्रक, धमाके साथ आग लगी
हरियाणा के गुरूग्राम में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा ट्रक अनिंयत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।
राधिका यादव के पिता के पास फार्महाउस समेत कई संपत्तियां, महीने की 15-17 लाख रुपये कमाई
हरियाणा के गुरुग्राम की युवा टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बीते दिन उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने क्यों की हत्या? सामने आया बड़ा कारण
हरियाणा के गुरूग्राम में गुरुवार को एक राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25) की उनके पिता दीपक यादव ने हत्या कर दी। अब इस मामले में हत्या का कारण सामने आया है।
हरियाणा: 25 साल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, आरोप- पिता ने ही मारी गोली
हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25) की हत्या कर दी गई। खबरें हैं कि राधिका के पिता ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।
दिल्ली और गुरूग्राम की सड़कें बारिश में डूबीं, प्रशासन का घर से काम करने का अनुरोध
दिल्ली और उसके सटे इलाकों में बुधवार को हुई तेज बारिश आफत लेकर आई। मानसून की पहली अच्छी बारिश की वजह से पॉश इलाके भी तालाब बन गए।
दिल्ली और NCR में पुराने वाहनों पर अब 1 नवंबर से होगी कार्रवाई, CAQM का फैसला
दिल्ली सरकार की ओर से 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध हटाने के 5 दिन बाद मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नया आदेश जारी कर दिया है।
गुरूग्राम में बनेगा भारत का पहला डिज्नीलैंड जैसा थीम पार्क, 500 एकड़ में फैला होगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर (गुरुग्राम) में देश का पहला डिज्नीलैंड-जैसा थीम पार्क बनाने की बड़ी घोषणा की है।