AI शिखर सम्मेलन में थर्माकोल से बना ड्रोन मॉडल, अब उड़ रहा मजाक
क्या है खबर?
दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मजाक बनाया जा रहा है। वीडियो में थर्माकोल, कागज और प्लास्टिक से एक ड्रोन मॉडल को दिखाया गया है, जो AI शिखर सम्मेलन के पंडाल में दर्शकों के लिए रखा है। दावा किया जा रहा है कि यह ड्रोन गलगोटिया विश्वविद्यालय की ओर से बनाकर प्रदर्शित किया गया है।
दावा
मॉडल ऐसा जैसे स्कूल के बच्चे ने बनाया हो
वीडियो को आजतक के पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने एक्स पर साझा कर लिखा, 'गलगोटिया का ड्रोन माडल देखा क्या? अंतरराष्ट्रीय AI इवेंट में गलगोटिया ने थर्माकोल से बना, पन्नी से लपेटा, रबर से बांधा हुआ ड्रोन माडल भी रखा है। ये चौथी के बच्चे स्कूल प्रोजेक्ट में नहीं बनाते हैं? मने पूछ रहे हैं। बस नज़र पड़ गई थोड़ी देर पहले।' वीडियो में दिख रहा मॉडल प्रोफेशनल तरीके से नहीं बल्कि बेतरतीब और जल्दबाजी में बना दिख रहा है।
ट्विटर पोस्ट
AI शिखर सम्मेलन में ड्रोन का वीडियो
गलगोटिया का ड्रोन माडल देखा क्या? अंतरराष्ट्रीय AI इवेंट में गलगोटिया ने थर्माकोल से बना, पन्नी से लपेटा, रबर से बाँधा हुआ ड्रोन माडल भी रखा है। ये चौथी के बच्चे स्कूल प्रोजेक्ट में नहीं बनाते हैं? मने पूछ रहे हैं। बस नज़र पड गई थोड़ी देर पहले। pic.twitter.com/u4jzZaun2C
— ASHUTOSH MISHRA (@JournoAshutosh) February 18, 2026
विरोध
गलगोटिया विश्वविद्यालय की हो रही बदनामी
AI समिट में गलगोटिया विश्वविद्यालय ने चीन में बने रोबोटिक डॉग को समिट में "ओरियन" नाम से प्रदर्शित किया, जो असल में चीन की कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल था। रोबोडॉग पर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के दावे के बाद चीनी मीडिया ने एक्स पर भारत का मजाक बनाया है। इसी तरह, दक्षिण कोरिया के ड्रोन सॉकर स्ट्राइकर वी3 ARF को भी विश्वविद्यालय द्वारा अपना बनाकर प्रदर्शित करने पर भी गलगोटिया का मजाक बनाया जा रहा है।