LOADING...
गुरुग्राम में अब होगी ड्रोन और AI रोबोट से डिलीवरी, इस कंपनी ने की शुरुआत
स्काई एयर ने गुरुग्राम में शुरू की ऑटोनॉमस ड्रोन और AI रोबोट डिलीवरी सेवा

गुरुग्राम में अब होगी ड्रोन और AI रोबोट से डिलीवरी, इस कंपनी ने की शुरुआत

Feb 24, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

भारत की ड्रोन लॉजिस्टिक कंपनी स्काई एयर मोबिलिटी ने गुरूग्राम में देश की पहली एंड-टू-एंड ऑटोनॉमस ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोबोट डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इस सिस्टम में हवाई ड्रोन और जमीन पर चलने वाले AI रोबोट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रदर्शित किया था। सबसे खास बात यह है कि पूरी डिलीवरी प्रक्रिया बिना किसी इंसानी दखल के पूरी की जाती है।

सेवा

ड्रोन से स्मार्ट हब, फिर रोबोट से घर तक

इस सिस्टम में स्काई एयर के ड्रोन 10 किलोग्राम तक का सामान तय 'अराइव पॉइंट्स' तक पहुंचाते हैं। ये अराइव पॉइंट्स स्मार्ट और ऑटोमेटेड मेलबॉक्स की तरह काम करते हैं। इसके बाद AI आधारित ग्राउंड रोबोट अंतिम चरण की डिलीवरी संभालते हैं और ग्राहक के घर तक पैकेट पहुंचाते हैं। रोबोट भीड़भाड़ और संकरी गलियों में भी आसानी से रास्ता ढूंढ सकते हैं, जिससे डिलीवरी तेज और सुरक्षित होती है।

लक्ष्य

कार्बन उत्सर्जन घटाने का भी लक्ष्य

कंपनी के अनुसार यह नेटवर्क AI आधारित 'स्काई UTM' ट्रैफिक प्लेटफॉर्म से संचालित होता है, जो ड्रोन की उड़ानों को नियंत्रित करता है। इस तकनीक से सड़कों की भीड़ कम करने और हर डिलीवरी पर लगभग 500 ग्राम कार्बन उत्सर्जन घटाने का लक्ष्य रखा गया है। स्काई एयर अब तक 36 लाख से ज्यादा सफल ड्रोन उड़ानें पूरी कर चुका है, जो इस क्षेत्र में उसके बढ़ते अनुभव को दिखाता है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement