LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम? जानिए समीकरण
भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन जीत मिली थी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप 2026: अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम? जानिए समीकरण

Feb 27, 2026
11:09 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 48वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार (26 फरवरी) को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया था। अब सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम हो गया है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण जानते हैं।

करो या मरो

भारत और वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो का मुकाबला 

भारतीय अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी। अगर यह मुकाबला सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम किसी भी अंतर से जीत जाती है, तो भारत आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं, वेस्टइंडीज की जीत की स्थिति में वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसके अलावा, अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है या कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज आगे बढ़ेगी।

अंक तालिका

ग्रुप-1 के अंक तालिका पर एक नजर 

ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक और +2.890 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। वेस्टइंडीज 1 जीत और 1 हार से 2 अंक (+1.791) के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम भी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक (-0.100) लेकर तीसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम लगातार 2 हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

ग्रुप-2

ग्रुप-2 की ये है स्थिति 

ग्रुप-2 में इंग्लैंड 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक (+1.491) लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड 1 जीत (टीम का एक मैच रद्द हो गया था) 3 अंक (+3.050) लेकर दूसरे स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान 2 मैचों में 1 जीत और एक मैच रद्द के साथ 2 अंकों (-0.461) पर मौजूद है। श्रीलंका क्रिकेट टीम लगातार 2 हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

पाकिस्तान

क्या सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान? 

अगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हरा देती है, तो वह 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की उम्मीदें बनी रहेंगी। हालांकि, पाकिस्तान को शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि खराब नेट रन रेट की भरपाई कर न्यूजीलैंड से आगे निकल सके। पाकिस्तान के बाहर होने की स्थिति में दोनों सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को भारत में खेले जाएंगे।

Advertisement