LOADING...
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के आवास के पास देखा गया ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास ड्रोन उड़ते देखा गया (तस्वीर: ट्विटर/@Arvindkejriwal)

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के आवास के पास देखा गया ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के पास एक ड्रोन उड़ते देखा गया है, जबकि यह क्षेत्र नो-फ्लाई जोन है। दिल्ली पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसे केवल मामले की सूचना मिली है, लेकिन उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। केजरीवाल सिविल लाइंस में फ्लैग स्टाफ मार्ग पर बंगला नंबर 6 में वर्ष 2015 से रह रहे हैं।

सुरक्षा

पहले भी हुई है केजरीवाल की सुरक्षा में चूक

यह पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पिछले साल उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई थी। तब AAP ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था। दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किया था। इसके कुछ देर बाद CCTV और बैरियर तोड़कर वे आवास के बाहर तक पहुंच गए थे।